गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

महिला की मौत का महिला आयोग ने लिया संज्ञान

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 9, 2025 7:32 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। राज्य महिला आयोग ने विवाहिता की मौत मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बताते चलें कि चमोली जिले के थराली ब्लॉक में 23 वर्षीय विवाहिता उर्मिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले को उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने संज्ञान लेते हुए इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। कंडवाल ने बताया कि मीडिया के माध्यम से मिली  जानकारी के अनुसार मृतका का विवाह 2 साल पूर्व हुआ था और उसका 11 माह के एक बच्चा भी हैं। बताया गया कि महिला ने आत्महत्या की हैं किंतु आयोग की अध्यक्ष ने इस मामले को जांच का गंभीर विषय बताते हुए कहा कि महिला को आत्महत्या के लिए उकसाया गया अथवा विवश किया गया। इस मामले की जांच होनी चाहिए।

पीड़िता की मां द्वारा की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने सास, ससुर, ननद तथा देवर के विरूद्ध दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। कंडवाल ने इस पूरे प्रकरण पर कड़ा रूख अपनाते हुए कहा कि यह न केवल संवेदनशील मामला है अपितु महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा गंभीर प्रश्न भी है। आयोग ने एसपी चमोली से विस्तृत रिपोर्ट तलब करते हुए निर्देश दिए है कि मामले की निष्पक्ष व त्वरित जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए। पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने यह भी निर्देश दिए है कि पुलिस पीड़िता के परिवार को कानूनी सहायता प्रदान करे। इस मामले में जांच करते हुए घटना की रिपोर्ट दो सप्ताह के भीतर आयोग को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी घटनाएं समाज के लिए कलंक हैं। इस तरह की मानसिकता के विरूद्ध एकजुट होकर सभी लोगों को खडा होना होगा ताकि भविष्य में कोई भी बेटी इस तरह की पीड़ा न झेले। बताया कि राज्य महिला आयोग इस मामले की सतत निगरानी करेगा और न्याय सुनिश्चित होने तक मामले को प्राथमिता पर रखेगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • MDDA बोर्ड की 114वीं बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी नई रफ्तार
  • कांवड़ मेला-2026 में पहली बार शुरू हुई मेडिकल मोबाइल यूनिट बनी वरदान, 7 हजार श्रद्धालुओं को मिला मौके पर उपचार
  • कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं से शिवभक्त गदगद, मुख्यमंत्री धामी सरकार की पहल की खुलकर सराहना
  • धर्मनगरी में उमड़ रहा है आस्था का सैलाब, कांवड़ मेले के सातवें दिन 37.30 लाख शिवभक्तों ने भरा गंगाजल, अब तक 1.80 करोड़ श्रद्धालु हुए रवाना
  • प्रदेश में भारी बारिश को लेकर हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री धामी ने आपदा एजेंसियों को 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश
  • एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार
  • सहसपुर हत्याकांड : खेत में पानी के विवाद में हत्या के फरार आरोपी यूनुस को हरिद्वार से दबोचा
  • भारी बारिश का अलर्ट! 6 अगस्त को देहरादून में स्कूल बंद
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा
  • धर्मपुर के प्राचीन शिव मंदिर में शिव महापुराण कथा के चतुर्थ दिवस पर आचार्य सुभाष जोशी ने बताया – गृहस्थ आश्रम सभी आश्रमों में श्रेष्ठ एवं साधना का सर्वोत्तम मार्ग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.