शुक्रवार, फ़रवरी 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विमेन ऑफ़ अल्मोडा : इंद्रधनुषी सपनों और साहस की गाथा

शेयर करें !
posted on : जनवरी 29, 2024 1:41 अपराह्न
अल्मोड़ा : विमेन ऑफ अल्मोडा एक ऐसी फिल्म है जो कुमाऊं की साहसिक पहाड़ी महिलाओं की दिल छू लेने वाली कहानी बुनती है। लोकप्रिय फिल्म निर्माता भरतबाला द्वारा निर्देशित, यह उत्कृष्ट कलाकृति हमें हिमालय की हृदयस्थली से होते हुए एक उल्लेखनीय यात्रा पर ले जाती है और उन महिलाओं की विजयी भावना का जीवंत चित्रण  है जो पहाड़ों को अपना घर कहती हैं। विमेन ऑफ़ अल्मोडा, सात फिल्मों वाली उत्तराखंड श्रृंखला की दूसरी प्रस्तुति है, जो रूरल इंडिया सपोर्टिंग ट्रस्ट (आरआईएसटी) के साथ साझेदारी में एक वर्चुअल भारत प्रोडक्शन है। ये फिल्में उत्तराखंड के विषयों और सांस्कृतिक प्रथाओं पर प्रकाश डालती हैं। 
आरआईएसटी की प्रबंध निदेशक श्वेता रावत ने इस बात पर बल दिया कि उनका लक्ष्य “इन खूबसूरत परिदृश्यों का पोषण और संरक्षण करने वाले कई समुदायों पर प्रकाश डालना” था, उन्होंने कहा कि हमें “सशक्त महिलाओं की संस्तुति करनी चाहिए जो सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व को बढ़ावा देने के लिए साहसपूर्वक एक साथ खड़ी हैं।” इस श्रृंखला की प्रत्येक फिल्म एक शक्तिशाली मानवीय कहानी है जहां कला और भावनाएं एक ज्वलंत सिनेमाई कैनवास पर एकत्रित होती हैं। विमेन ऑफ़ अल्मोडा, गंगा: डॉटर ऑफ़ द हिमालयाज़ का अनुसरण करती हैं, जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, और तब से यू ट्यूब पर इसे 1.5 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।
साहस और सपनों की गाथा 
अल्मोडा की पहाड़ी महिलाएं अपने पहाड़ों की ताकत का प्रतीक हैं। कुमाऊं की पहाड़ियों के दुर्गम इलाके में रहते हुए, वे उस अभेद्य प्राकृतिक शक्ति को आत्मसात करती आई हैं जो उन्हें बाहरी दुनिया से अलग करती है, और “पहाड़ी औरत कुछ भी कर सकती है” वाक्यांश को चरितार्थ करती हैं। ये महिलाएं दुर्लभ संसाधनों और बहुत सीमित सुख-सुविधाओं के साथ अपना घर चलाती हैं, लेकिन उनकी अदम्य भावना उनके साधारण करघों पर लगातार असीमित सपने बुनती रहती है। ट्वीड बनाने की उनकी कला पीढ़ियों से चली आ रही थी, लेकिन समय के साथ लगभग लुप्त हो गई। हालाँकि, अल्मोडा की महिलाओं ने न केवल इस कौशल को पुनर्जीवित करने का बीड़ा उठाया, बल्कि इसे एक संपन्न वैश्विक उद्यम में भी बदल दिया। उल्लेखनीय है कि उनकी स्मारकीय उपलब्धि, उनके  जीवन और स्वभाव की सरलता के बिल्कुल विपरीत है।
गर्मियों के गीत गाते हुए, अपनी भेड़ों को चराते हुए, और अपने करघे पर अपनी जीवन शैली की लय बजाते हुए, उनका लक्ष्य विनम्र रहता है – कोमल उष्णता प्रदान करना। प्रत्येक हस्तनिर्मित शॉल के साथ, हर इंच कपड़े को इतने प्यार से तैयार किया जाता है, मानो प्रत्येक अपरिचित को अपनी करुणा की उष्णता से आच्छादित करना उनके जीवन का लक्ष्य हो। हिम्मत, सपनों और उज्ज्वल उत्साह से भरपूर, अपने करघों के आसपास काम करने वाली ये महिला उद्यमी, खुद पहाड़ों का एक प्राकृतिक और सुंदर विस्तार प्रतीत होती हैं, मानो प्रकृति ने पहाड़ों और इन महिलाओं को एक-दूसरे के लिए, एक ही भावना से बनाया हो, और ये महिलाएँ, बदले में, गौरवशाली माँ प्रकृति को धन्यवाद देती हुई प्रतीत होती हैं, वे गाते हुए गीत के माध्यम से श्रद्धा अर्पित करती हैं, “ऐ पहाड़ ज़रा हट जा, उस पार भेजूँ संदेशा, भेजूं ख्वाबों से बुना गर्म रेशा रेशा…”

एक मनमोहक यात्रा के लिए तैयार हो जाईये 

विमेन ऑफ अल्मोडा पहाड़ी महिलाओं की अजेय भावना, पहाड़ों की ताकत और उनके द्वारा हर धागे से बुने गए सपनों का प्रमाण है। वर्चुअल भारत चैनल पर इस मनोरम यात्रा में हमारे साथ जुड़ें, और अल्मोडा की गर्मजोशी, शक्ति और असीम सपनों का अनुभव करें।

रूरल इंडिया सपोर्टिंग ट्रस्ट (आरआईएसटी) के बारे मेंः 

इस ट्रस्ट की स्थापना 2007 में हुई। उसके बाद से ही ट्रस्ट समानता के मूल सिद्धांतों के प्रति पूर्ण रूप से कटिबद्ध है। दृढ़ता से इस बात का पुरजोर समर्थन करता है कि उच्च गुणवत्ता वाली सेवाओं तक पहुँच एक सार्वभौमिक अधिकार है। वह ऐसे भारत की कल्पना करता है, जिसमें शारीरिक औसर मानसिक कल्याण के अवसर सबको समान रूप से मिलें। ट्रस्ट सक्रिय रूप से समान विचारों वाले संगठनों के साथ सहयोग करता है। संगठन का मिशन गरीबी को कम करने के लिए प्रभावशाली साझेदारियां बनाना है। साथ ही वह सामाजिक विषमताओं को हल करने के लिए समर्पित संगठनों को अनुदान देने के प्रयास भी करता है। युवाओं को शामिल करने, शिक्षित और मनोरंजन करने पर विशेष ध्यान देता है। ट्रस्ट का उद्देश्य हाशिए पर रह रहे समुदायों की मानवीय कहानियों को कलात्मक रूप से सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत करना है। वह ज्ञान, सशक्तीकरण, आजीविका उन्नयन और महिला सशक्तीकरण के प्रयासों का समर्थन करता है। इसके बारे में ज़्यादा जानकारी www.ristrust.org पर प्राप्त की जा सकती है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौगाँव में शुरू हुआ SwiftSchool का संचालन, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा – स्विफ़्ट स्कूल में छात्रों को मिलेगा सीखने बेहतर अवसर
  • ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की समीक्षा, समयबद्ध लक्ष्य व बजट के शत-प्रतिशत उपयोग के निर्देश
  • उत्तराखंड शासन ने किए IAS और PCS अधिकारियों के ट्रांसफर, रुद्रप्रयाग के बदले डीएम, देखों सूचि ………..
  • धामी सरकार का ऐतिहासिक निर्णय, राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी
  • “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान से प्रदेशभर में जनविश्वास सुदृढ़, 622 कैंपों के माध्यम से 4 लाख 84 हजार से अधिक नागरिकों की सीधी भागीदारी
  • मुख्यमंत्री धामी ने स्वीकृत की बद्रीनाथ तथा केदारनाथ धाम में हैलीपैड विस्तार एवं सुधारीकरण कार्य के लिए ₹ 2.13 करोड़ की धनराशि
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित, यूटीयू के 6 परिसरों को मिलेगा इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हल्द्वानी मीडिया सेंटर में पत्रकारों के लिए लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
  • ऋषिकेश में अवैध निर्माण और प्लाटिंग पर एमडीडीए का सख्त प्रहार, पशुलोक में बहुमंजिला भवन सील, खेरिकला व रायवाला में अवैध प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1203.40 लाख रुपये की लागत से सहसपुर में सड़क चौड़ीकरण के द्वितीय चरण का किया शिलान्यास, मीठीबेरी–परवल–चांदनी चौक एवं परवल–विज्ञान धाम झाझरा मार्ग को मिलेगा नया स्वरूप
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.