रविवार, मार्च 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

महिलाएं बदल रही हैं समाज की तस्वीर, हर क्षेत्र में बढ़ रही भागीदारी – डीएम स्वाति एस. भदौरिया

शेयर करें !
posted on : मार्च 8, 2026 10:44 अपराह्न
  • महिला सशक्तिकरण से मजबूत होगा समाज और राष्ट्र : महापौर
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर श्रीनगर में ‘अलकनंदिनी सम्मान समारोह’, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 30 महिलाएं सम्मानित

पौड़ी : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2026 की पूर्व संध्या पर नगर निगम श्रीनगर के तत्वावधान में रामलीला मैदान श्रीनगर में ‘अलकनंदिनी सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग कर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर हर्ष व्यक्त किया। महिलाओं द्वारा जिलाधिकारी को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त द्वारा जिलाधिकारी के सम्मान में सम्मान पत्र का वाचन किया गया तथा नगर निगम को प्राप्त उनके सतत सहयोग एवं ‘वेस्ट टू वंडर पार्क’ जैसी पहल के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, समाजसेवा तथा स्वरोजगार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कुल 30 महिलाओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही नगर निगम श्रीनगर के अंतर्गत कार्यरत पर्यावरण महिला मित्रों को भी उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकार, सम्मान और समान अवसरों के प्रति समाज की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, विज्ञान, खेल, उद्यमिता और सामाजिक नेतृत्व जैसे सभी क्षेत्रों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज और राष्ट्र की प्रगति महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना संभव नहीं है। इसलिए महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न सरकारी योजनाएं प्रभावी रूप से संचालित की जा रही हैं, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर परिवार और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

जिलाधिकारी ने सम्मानित महिलाओं को बधाई देते हुए उन्हें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दीं और कहा कि उनके कार्य अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

महापौर आरती भण्डारी ने कहा कि नगर निगम श्रीनगर महिलाओं के सम्मान और उनके सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा महिलाओं को स्वरोजगार, स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक विकास से जोड़ने के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार करते हैं और महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति के रूप में ‘चक्रव्यूह’ नाट्य मंचन भी किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा, सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी व गायत्री बिष्ट, मुख्य सफाई निरीक्षक/मंच संचालक शशि पंवार के अलावा पार्षदगण एवं स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र रोग विभाग ने ग्लूकोमा से बचाव का दिया संदेश
  • बजट सत्र में शांति व सुरक्षा के लिए सतर्कता के साथ मुस्तैद रहेंगे पुलिसकर्मी
  • सत्र के दौरान रहेगा पर्याप्त पुलिस बल तैनात
  • विधानसभा सत्र को भराड़ीसैण के मोर्चे पर डटा चमोली का सरकारी अमला
  • उत्तराखंड : पायलट को मिला तकनीकी खराबी का अलर्ट, राज्यपाल के हेलीकॉप्टर ने श्रीनगर गढ़वाल में की इमरजेंसी लैंडिंग
  • कांवड़ यात्रा से पूर्व सुरक्षा तैयारियाँ तेज, अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ठाकुर ने नीलकंठ पैदल मार्ग का किया निरीक्षण
  • जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार : पौड़ी गढ़वाल की 102 न्याय पंचायतों में शिविर, 15 हजार से अधिक लोगों तक पहुँचा योजनाओं का लाभ
  • महिलाएं बदल रही हैं समाज की तस्वीर, हर क्षेत्र में बढ़ रही भागीदारी – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • चारधाम यात्रा 2026 : अंतिम दौर में हेली शटल सेवा के टेंडर, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ, सीईओ यूकाडा डॉ. आशीष चौहान ने कहा – चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं पर नियंत्रण, 8–9 कंपनियां ही होंगी ऑपरेटर
  • हरिद्वार : बैरागी कैंप में आयुष विभाग का स्टॉल दर्शकों के लिए रहा आकर्षण का केंद्र
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.