सोमवार, मई 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भारत सरकार की मदद से पौड़ी तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम बनेगा अत्याधुनिक – बलूनी

शेयर करें !
posted on : जुलाई 14, 2024 1:26 पूर्वाह्न
  • भारत सरकार की मदद से पौड़ी तारामंडल और और माउंटेन म्यूजियम निर्माण को मिलेगी तेज गति: बलूनी

  • पौड़ी तारामंडल और और माउंटेन म्यूजियम के निर्माण में भारत सरकार से मदद की मांग को लेकर बलूनी ने की डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाक़ात.

देहरादून : गढ़वाल से लोक सभा सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल बलूनी ने आज गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और पीएमओ में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाक़ात की और अपने संसदीय क्षेत्र गढ़वाल के पौड़ी में बनने वाले तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा की तथा इन परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने में भारत सरकार से मदद की मांग की। डॉ सिंह ने दोनों प्रोजेक्ट्स को शीघ्रातिशीघ्र पूरा करने में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

अनिल बलूनी के साथ बातचीत में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम को पूरा करने में फंड, तकनीक या उपकरणों से लेकर जिस किसी भी चीज की जरूरत होगी, भारत सरकार तत्परता के साथ वह मदद मुहैया कराएगी। उन्होंने कहा कि तारामंडल को अत्याधुनिक बनाने के लिए एक्सपर्ट साइंटिस्ट की भी मदद ली जायेगी और जरूरत पड़ने पर उन्हें वहां भेजा भी जाएगा।

डॉ. सिंह ने पौड़ी में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और उत्तराखंड के छात्रों को एक शैक्षिक प्रतिष्ठान का उपहार देने के श्री बलूनी के विजन की तारीफ़ की और कहा कि समय मिलते ही वे स्वयं भी इन परियोजनाओं का अवलोकन करने पौड़ी आयेंगे। डॉ. सिंह ने कहा कि तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम का निर्माण हो जाने पर और साथ ही वहां इको पार्क एवं सायंस पार्क के बन जाने पर यह क्षेत्र विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक गतिविधियों और भ्रमण का बड़ा केंद्र बनेगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार भी सृजित होगा।

डॉ. सिंह के साथ बातचीत के बाद गढ़वाल सांसद ने बताया कि केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से उनकी चर्चा काफी सार्थक रही और माननीय मंत्री जी ने पौड़ी तारामंडल सहित वहां अन्य साइंटिफिक गतिविधियों को विकसित करने में भारत सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने पौड़ी तारामंडल के निर्माण पर बड़ा अपडेट देते हुए कहा कि इस प्रोजेक्ट की टेंडर प्रक्रिया जारी है।

जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी और आगे का काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि पौड़ी में तारामंडल, माउंटेन म्यूजियम के बनते ही दूसरे चरण में इको पार्क और सायंस पार्क पर भी काम जल्द से जल्द शुरू कराया जाएगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आत्मनिर्भर उत्तराखंड : पौड़ी में शुरू हुआ बेमौसमी बटन मशरूम उत्पादन, गर्मियों में भी मिलेगा ताजा लोकल मशरूम, ग्रामोत्थान परियोजना से महिला समूहों को मिल रहा रोजगार
  • डीएम सविन बंसल के निर्देशों पर सेलाकुई-सिडकुल औद्योगिक क्षेत्रों में धारा 163 लागू, श्रमिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन का सख्त कदम
  • 24 मई की पेंशन हुंकार रैली को सफल बनाने का आह्वान
  • महिला मंगल दलों की प्रस्तुतियों से सजा आदिबद्री का नौठा कौथीग मेला
  • चौंदकोट वेलफेयर सोसाइटी की बैठक में गांवों के विकास और संगठन विस्तार पर जोर
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सितारगंज के शक्तिफार्म को सिडकुल क्षेत्र से जोड़ने हेतु सिसौना नदी पर 11 करोड़ 41 लाख की लागत से निर्मित होने वाले स्पान सीसी पुल का किया शिलान्यास
  • मुख्यमंत्री धामी ने सिसौना नदी पर 11.41 करोड़ के पुल का किया शिलान्यास
  • बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्रा पर जा रही बोलेरो श्रीकोट में पलटी, 7 तीर्थयात्री घायल
  • पौड़ी में शुरू हुआ बेमौसमी बटन मशरूम उत्पादन, गर्मियों में भी मिलेगा ताजा लोकल मशरूम
  • चमोली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 74 करोड़ की योजना स्वीकृत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.