रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

लोकसभा चुनाव : जनता के उत्साह से 400 पार का नारा साकार होता आ रहा है नजर – सीएम धामी

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 16, 2024 9:27 अपराह्न

सीएम ने भाजपा के गढ़वाल संसदीय सीट के प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में जोशीमठ में किया चुनावी जनसभा को संबोधित

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ में भाजपा के गढ़वाल संसदीय सीट के प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिस तरह से जनता में भाजपा के दस वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर उत्साह है। उससे साफ लग रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार सौ पार का नारा साकार होने जा रहा है।

चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इन सालों के कार्यकाल में देश को दिशा दी है वह कांग्रेस के साठ साल के कार्यकाल में भी संभव नहीं हो पाया है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाना चाहती है जबकि हम सभी धर्म को जीवित रखने की बात कर रहे हैं इसलिए हमने समान नागरिकता कानून बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ही उत्तराखंड का चहुमुखी विकास हुआ है। हर घर नल हर घर जल योजना से आज सीी के घरों तक पानी पहुंचा है। पहले प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ केवल ग्रामीण क्षेत्रों तक सीमित था लेकिन मोदी के कार्यकाल में शहरी क्षेत्र के गरीब परिवारों को भी इसका लाभ मिला है। इसलिए जनता विकास के साथ है और मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने जा रही है। इससे पूर्व आयोजित रोड़ शो में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, गजेंद्र रावत आदि मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
  • स्वच्छता में हाईटेक हो रही रुद्रप्रयाग नगर पालिका, 50 सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही निगरानी
  • नगर निगम परिवार की एकता सर्वोपरि, आपसी संवाद से होगा हर मतभेद का समाधान – महापौर सौरभ थपलियाल
  • कांवड़ यात्रा में ईंधन और गैस आपूर्ति नहीं होगी बाधित, 24 घंटे खुले रहेंगे पेट्रोल पंप
  • धामी सरकार की योजनाओं से बदली तस्वीर, सेब-कीवी की बागवानी से हर सीजन में 4 लाख तक की अतिरिक्त आय, पौड़ी के दीनदयाल बिष्ट बने आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • देवीथात का गोठी मेला : लोकआस्था, देव परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का अनुपम संगम
  • आयुर्वेदिक उपचार से मुखपाक पीड़िता को मिली राहत, बौराड़ी जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय में पंचकर्म, योग और औषधियों के समन्वित उपचार से एक माह में सुधार; विशेषज्ञों ने समय पर परामर्श लेने की दी सलाह
  • ‎वीबीजी राम-जी से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने ग्राम सैंजी में स्वीट कॉर्न की फसल का किया निरीक्षण, घेरबाड़ और मक्का थ्रेशर उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने की डायट की कार्ययोजना की समीक्षा, प्रशिक्षण के शैक्षणिक प्रभाव का मूल्यांकन करने के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.