शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी लोकसभा सीट पर क्या दीपक बिजल्वाण पर दांव लगाएगी कांग्रेस ? ……

शेयर करें !
posted on : मार्च 11, 2024 8:10 अपराह्न

देहरादून: टिहरी लोकसभा सीट पर कांग्रेस से वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह के चुनाव लड़ने से इनकार करने के बाद से ही कांग्रेस किसी मजबूत प्रत्याशी की तलाश में जुटी हुई थी। कांग्रेस एक युवा और अनुभवी विकल्प को टिहरी सीट पर आजमाना चाहती है। सूत्रों की मानें तो दीपक बिजल्वाण का नाम इस विकल्प के रूप में मजबूती से उभरा है। कांग्रेस उन पर दांव लगा सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह जहां टिहरी लोकसभा सीट पर एक नए चेहरे को मौका मिलेगा। वहीं, राजनीति में यह कदम दीपक का कद बड़ा करने वाला भी होगा।

दीपक बिजल्वाण मौजूदा वक्त में उत्तरकाशी जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। दीपक सबसे कम उम्र में जिला पंचायत अध्यक्ष बने और मुकाम हासिल किया। इस दौरान उनको फंसाने के तमाम प्रयास किए गए, लेकिन दीपक बिजल्वाण टिके रहे और अंत में उनको न्यायालय से क्लीन चिट भी मिली, जिससे उनके विरोधियों को मुंह की खानी पड़ी।

छात्र संघ अध्यक्ष पद से जिला पंचायत की कुर्सी तक पहुंचने के लिए राजनीतिक कौशल की जरूरत होती है। यह राजनीतिक कौशल दीपक को विरासत में मिला है। उनके पिता राज्य आंदोलनकारी रहे। राज्य आंदोलन के दौरान कई बार उनको जेल भी जाना पड़ा।

दीपक ने अपने पिता से ही राजनीति का ककहरा सीखा। दीपक की मूल विधानसभा पुरोला है। उन्होंने यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और मजबूत दावेदारी पेश की। दीपक चुनाव भले ही नहीं जीत पाए, लेकिन उन्होंने लोगों के दिल जरूर जीते। दीपक बिजल्वाण से भाजपा उम्मीदवार केदार सिंह रावत सात हजार वोटों से पीछे रहे। इस पर दीपक बिजल्वाण का कहना है कि अगर पार्टी उनको मौका देती है, तो पूरी ताकत चुनाव लड़ेंगे। उनका कहना है कि यह चुनाव राजशाही की मानसिकता और युवा सोच के बीच होगा। उनका कहना है कि युवा पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतरेंगे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : 7 सितम्बर को कक्षा 2, 5 एवं 8 के विद्यार्थियों की होगी आकलन परीक्षा
  • ​कोटद्वार : मसूरी गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, लिया राज्य निर्माण के संकल्प को पूरा करने का प्रण
  • पौड़ी गढ़वाल में 5 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद
  • बीस सूत्रीय कार्यक्रम के लक्ष्य समयबद्ध पूरा करें – सीडीओ
  • दिशा सालियान मौत मामले की जांच अब CBI के हवाले, बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश
  • मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव स्मरणीय : धामी
  • ‘हनुमान अंश’ के सीक्वल पर शुरू हुआ काम, निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने निभाया वादा
  • महान शिक्षक और राष्ट्रभक्त वेणीमाधव दास की 74वीं पुण्यतिथि पर किया गया स्मरण
  • गढ़वाली भाषा दिवस : अपणी भाषा, अपणी पच्छ्याण
  • दूध बेचकर हर माह 12 हजार रुपये तक कमा रहीं लक्ष्मी देवी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.