बुधवार, अगस्त 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मौसम अपडेट : 29 जुलाई तक उत्तराखंड में सक्रिय रहेगा मानसून, भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

शेयर करें !
posted on : जुलाई 25, 2026 12:09 पूर्वाह्न

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी पांच दिनों तक मानसून के और अधिक सक्रिय रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार 24 से 28 जुलाई तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और तेज से अत्यंत तीव्र बारिश के दौर पड़ने की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

24 जुलाई: देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। वहीं पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज से अत्यंत तीव्र बारिश के दौर पड़ सकते हैं।

25 जुलाई: देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली और नैनीताल जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना बनी रहेगी। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी कुछ स्थानों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है।

26 जुलाई: उत्तरकाशी, देहरादून और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज से अत्यंत तीव्र बारिश की संभावना है, जबकि हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है।

27 जुलाई: बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में भी भारी बारिश का अनुमान है। पर्वतीय जिलों में बिजली चमकने और तेज बारिश के दौर जारी रह सकते हैं।

28 जुलाई: बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ अत्यंत तीव्र वर्षा होने की संभावना है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत और ऊधम सिंह नगर में भी कहीं-कहीं भारी बारिश का पूर्वानुमान है। प्रदेश के शेष जिलों में भी गरज-चमक और तेज बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टान गिरने, नालों और नदी-गदेरों के जलस्तर में अचानक वृद्धि तथा सड़क मार्ग बाधित होने की आशंका बनी रहेगी। ऐसे में स्थानीय लोगों, यात्रियों और चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही यात्रा करने तथा प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की गई है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी, 97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की
  • मुख्यमंत्री धामी ने मातृशक्ति से किया सीधा संवाद, महिला सशक्तिकरण को बताया विकास का आधार
  • सीएम धामी के निर्देश पर एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे; होटल मधुवन, जेएसआर से सरोवर पोर्टिको तक छापेमारी, किचन से स्टोर तक खंगाली खाद्य सामग्री
  • कांवड़ मेला संपन्न होते ही कुंभ की तैयारियों को युद्ध स्तर पर आगे बढ़ाने में जुटा मेला प्रशासन, बारिश के बीच मेलाधिकारी सोनिका ने अनेक क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर तैयारियों का लिया जायजा
  • मिलावटखोरों पर आयुक्त विनय शंकर पांडे का शिकंजा, देहरादून में खाद्य प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई; पनीर, दूध और दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी; गंदगी मिलने पर तीन रेस्टोरेंट तत्काल बंद
  • पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता ही शिव का संदेश – आचार्य सुभाष जोशी
  • संस्कृत और रामायण से जुड़ेगा उत्तराखंड-थाईलैंड का सांस्कृतिक रिश्ता, सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक कुमार ने थाई राजदूत चावनार्ट थांगसुम्फंत से की शिष्टाचार भेंट
  • सीएम धामी के निर्देश पर एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे; होटल मधुवन, जेएसआर से सरोवर पोर्टिको तक छापेमारी, किचन से स्टोर तक खंगाली खाद्य सामग्री
  • अक्टूबर तक पूरा होगा कोटद्वार का नया रेलवे स्टेशन! एडीआरएम ने निर्माणाधीन स्टेशन का किया निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश
  • कांवड़ मेला सकुशल संपन्न, ड्यूटी में जुटी फोर्स को मिला सम्मान, एडीजी वी. मुरुगेशन ने पुलिसकर्मियों, ट्रैफिक वालंटियर्स व एसपीओ का बढ़ाया हौसला, सराहनीय कार्य करने वालों को किया सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.