शनिवार, सितम्बर 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में नए साल पर मेहरबान हो सकता है मौसम, इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना

शेयर करें !
posted on : जनवरी 2, 2026 12:36 पूर्वाह्न

देहरादून : साल 2025 के अंत में बर्फबारी की आस लगाए सैलानियों को निराशा हाथ लगी, लेकिन नए साल 2026 की शुरुआत में मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। साथ ही मैदानी इलाकों में घने कोहरे और शीत दिवस को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर में सूखी ठंड का दौर जारी रहने से राज्य में बारिश नहीं हुई, लेकिन अब मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा और चंपावत जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का अनुमान है। शेष जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा।

कोहरे और शीत दिवस का अलर्ट

हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून जिलों में कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाने की आशंका है। विशेष रूप से उधम सिंह नगर, देहरादून और नैनीताल के मैदानी इलाकों में शीत दिवस की स्थिति बन सकती है। कम विजिबिलिटी के कारण सड़कों पर वाहन धीमी गति से चल रहे हैं और चालक लाइट जलाकर आवागमन कर रहे हैं। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

राजधानी देहरादून में आसमान आंशिक से मुख्यतः बादलवाला रहेगा। कुछ स्थानों पर गरज-चमक वाले बादल विकसित हो सकते हैं। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है।

लंबे समय से बारिश न होने से पहाड़ी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जबकि मैदानी इलाकों में कोहरा और शीत लहर ने जनजीवन प्रभावित किया है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग ने यात्रियों और वाहन चालकों से सतर्क रहने की सलाह दी है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
  • जिला स्तरीय स्थायी पत्रकार समिति की बैठक आयोजित, पत्रकार हितों पर हुई विस्तार से चर्चा
  • नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील, श्रद्धालुओं को वाण में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही बेदनी जाने की सलाह
  • जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बासी व खुले खाद्य पदार्थों से बचें, पानी उबालकर पीएं; घरों के आसपास पानी जमा न होने दें
  • इंद्रमणि नौटियाल के परिवार के लिए रवांल्टाओं ने बढ़ाए मदद के हाथ, हरिद्वार में तैनात कार्यकारियों ने भेजी सहायता राशि 
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना 27वें दिन भी जारी, क्रमिक अनशन का 11वां दिन
  • नन्दा जात यात्रा में सुरक्षा पर कड़ा पहरा, 1 जोन और 4 सेक्टरों में बांटा मार्ग
  • कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे पर नया भूस्खलन जोन सक्रिय, चूनाधारा में पहाड़ी से लगातार गिर रहा मलबा-पत्थर, सात दुकानों और गैस गोदाम पर मंडराया खतरा
  • दिग्गजों के सम्मान से सजा 62वां महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह
  • बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, वाल्मीकि बस्ती पर मंडराया भूस्खलन का खतरा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.