रविवार, मार्च 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आसमान से कहर बन कर बरस रहा पानी, चमोली जिले के कई स्थानों पर तबाही का मंजर

कई आवासी भवनों को खतरा, मलवे में दबे वाहन, एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना, बदरीनाथ हाईवे कई स्थानों पर मलवा और बोल्डर आने से बाधित

शेयर करें !
posted on : अगस्त 15, 2023 4:57 अपराह्न

 

गोपेश्वर(चमोली)। रविवार की देर रात्रि से और सोमवार तक तक लगातार हो रही भारी वर्षा ने चमोली जिले के कई स्थानों पर कहर बरप्पा दिया है। जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। चारो ओर डर का महौल बना हुआ है। बदरीनाथ हाईवे भी 10 से अधिक स्थानों पर बाधित हो गया है। पुलिस और प्रशासन ने यात्रियों से सुरक्षित स्थानों पर रूके रहने की अपील की है, वहीं भारी वर्षा से पीपलकोटी बंड क्षेत्र के साथ ही अनेक स्थानों पर बारीश ने भारी तबाही मचाई है। पीपलकोटी में नगर पंचायत के पास नाला आने से कार्यालय भवन और वाहन दब गये है। सफाई कर्मचारियों के मवेशी बह गये है। सफाई कर्मियों को लोगों ने सुरक्षित निकाल कर अन्यत्र भेज दिया है। पीपलकोटी में ही मलवे में दबने से एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना है।

सीमांत चमोली जिले के दशोली ब्लाॅक के बंड पट्टी के दर्जनों गांव में रविवार और सोमवार सुबह की भारी बारिश नें भारी तबाही मचाई। रविवार शाम पांच बजे के बाद शुरू हुई बारिश नें 12 बजे रात और सोमबार की सुबह तक किरूली गांव में भारी तबाही मचाई। किरूली गांव के कई आवासीय भवनो, गोशालाओं को नुकसान पहुंचा जबकि ग्रामीणों की सैकडो नाली कृर्षि भूमि भूस्खलन की चपेट में आ गयी। भारी बारिश नें किरूली गांव में जगत सिंह नेगी, अब्बल सिंह बिष्ट, रोशन सिंह बिष्ट, ताजबर सिंह बिष्ट के आवासीय मकान और गोशालाओं को नुकसान पहुंचाया। भारी बारिश से किरूली गांव के कई घरों में पानी घुस गया और लोगो को रातभर जागकर रात गुजारनी पडी। गडोरा किरूली सडक मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे किरूली, गडोरा, लुंहा, दिगोली, महरगांव का सम्पर्क सडक से कट गया है। मायापूर, गडोरा क्षेत्र में भी बारीश ने भारी तबाही मचायी है।

बीते रविवार रात्रि को हुई भारी बारिश से गाडी गांव के घट गधरे के उफान से गांव से धार, ग्वाड़, नेवा और आगरा तोक को जोड़ने वाला वर्षों पुराना आरसीसी पैदल पुलिया क्षतिग्रस्त हो गया है। बिरही निजमुला मार्ग भी जगह-जगह मलवा आने से बन्द हो गया है। वीर गंगा का जल स्तर बढ़ने से नदी पर बिरही मे बने दो पुल भी बह गये। पुल बहने से कम्पनी में ड्यूटी कर रहे दो लोग वहीं फंस गये थे जिन्हें एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाल लिया है।

इधर जोशीमठ क्षेत्र के पगनों गांव में भी भारी भूस्खलन होने से पांच परिवार इसकी जद में आ गये है। इन परिवारों को सुरक्षित निकाल कर अन्यत्र शिफ्ट किया जा रहा है।

जिला आपदा परिचालन केंद्र और जिला सूचना विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बदरीनाथ हाईवे जनपद की सीमा गौचर से लेकर बदरीनाथ तक 11 जगहों पर बाधित हो रखा है। जिला प्रशासन की ओर से यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रूके रहने की अपील की गई है। पिंडर नदी का अचानक जल स्तर बढ़ जाने से पुलिस ने नदी किनारे रह रहे लोगों से सर्तक रहने की अपील की है।

   

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रदेश में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच – डाॅ. धन सिंह रावत
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने की कोटद्वार में गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी रोकने के दिए सख्त निर्देश
  • देहरादून में 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 210 यूनिट रक्त हुआ एकत्र, पत्रकारों को विभिन्न पैथोलॉजी जांचों में 50 प्रतिशत की छूट, 31 पत्रकारों एवं समाजसेवियों को “स्वास्थ्य प्रहरी सम्मान–2026”
  • बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में भारी बर्फबारी, किसानों व बागवानों को मिली राहत
  • बंगाल-असम समेत 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का एलान, देखें पूरा शेड्यूल
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसआईआर कार्याशाला में किया प्रतिभाग
  • मुख्यमंत्री धामी ने नगला तराई और लोहियाहेड हेलीपैड पर सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
  • यूपीएससी में रैंक हासिल कर बेटियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • श्री झण्डे जी पर दर्शन मनौतियों के लिए अब लगा तांता, देहरादून व आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में माथा टेकने पहुंच रहे श्रद्धालु, अब नगरवासी बढ़ा रहे श्री झण्डे जी महोत्सव की रौनक
  • सोशल मीडिया पर सिलेंडर से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद पुष्पक गैस सर्विस को कारण बताओ नोटिस
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.