गुरूवार, जून 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

दशोली और नंदानगर ब्लॉक में जल संयोजन के कार्य हुए पूर्ण, डीएम हिमांशु खुराना ने की जल जीवन मिशन के अन्तर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 20, 2023 5:13 अपराह्न

चमोली : दशोली और नंदानगर (घाट) ब्लॉक में जल संयोजन के कार्य हुए पूर्ण। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सोमवार को जल जीवन मिशन के अन्तर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के तहत संचालित योजनाओं का योजनाओं को शीघ्र पूर्ण किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन एक महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने निर्देशित किया कि योजना के तहत संचालित कार्यो को मिशन मोड में पूरा किया जाए। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए शत प्रतिशत एफएचटीसी का कार्य शीघ्र पूरा करें। वन क्षेत्रों में स्वीकृत योजनाओं के निर्माण हेतु वन विभाग से समन्वय बनाकर तत्काल कार्य प्रारंभ करें। हर घर जल ग्रामों का मिशन मोड में सत्यापन पूरा किया जाए। जल जीवन मिशन में ब्लाक दशोली और नंदानगर (घाट) में एफएचटीसी का शत प्रतिशत कार्य पूर्ण होने पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्थाओं को योजना के अवशेष कार्यों को भी जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान सभी डिवीजनों के अन्तर्गत संचालित कार्यों की गहनता से समीक्षा की गई।

जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार सैनी ने अवगत कराया कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत में विकासखंड दशोली और नंदानगर (घाट) में शत प्रतिशत जल संयोजन का कार्य पूरा हो चुका है। जनपद में 76502 घरेलू जल संयोजन के सापेक्ष अभी तक 75083 घरेलू जल संयोजन किए जा चुके है और 98.15 प्रतिशत एफएचटीसी का कार्य पूरा कर लिया गया है। अवशेष 1419 घरेलू संयोजन का कार्य प्रगति पर है। पेयजल योजनाओं के पुर्नगठन एवं जल स्रोतों के सुधारीकरण हेतु दो करोड़ से कम लागत की 536 स्वीकृत आंगणन में से 517 के टेडर हो चुके है, जिसमें से 353 कार्य प्रगति पर तथा 164 कार्य पूर्ण कर लिए गए है तथा 19 योजनाएं टेंडर प्रक्रिया में है। द्वितीय चरण की सभी योजनाओं को आगामी मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। जेजेएम के अंतर्गत आवंटित कुल 5756.13 लाख में से 4716.32 लाख व्यय हो चुका है।

बैठक में डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र, जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार सैनी, जल निगम के अधिशासी अभियंता वीपी जैन, अधिशासी अभियंता अरुण प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे।  

 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सेरेब्रल पाल्सी को मात देकर अनुराग रावत ने पूरी की 10 किमी ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’
  • होटल कर्मचारी के बेटे पवन कुमार बने सहायक आयुक्त राज्य कर, पहले ही प्रयास में पास की उत्तराखण्ड पीसीएस परीक्षा
  • मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूड़ी को दी श्रद्धांजलि; बताया शुचिता और राष्ट्रसेवा का प्रतीक
  • मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹191 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • इंतजार खत्म! पर्यटकों के दीदार के लिए खुली विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी
  • ऋषि परंपरा का पुनर्जागरण और संस्कृति का संरक्षण हमारी शाश्वत जिम्मेदारी – कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल
  • उत्तराखण्ड : लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि बने देश के नए CDS, संभाली तीनों सेनाओं की कमान
  • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, महिला कांग्रेस ने चितई गोल्ज्यू देवता के दरबार में लगाई गुहार
  • आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना को मिली रफ्तार, जून तक पूरे होंगे सभी लंबित कार्य, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने तय की समयसीमा, रजिस्ट्री से लेकर निर्माण कार्यों तक होगी सख्त मॉनिटरिंग
  • Epaper : सेमन्या कण्वघाटी हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र 01 जून 2026
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.