शुक्रवार, मार्च 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

लोकसभा चुनाव को लेकर 13 जोन व 123 सेक्टर में बांटा गया जनपद उत्तरकाशी, जिले में 544 मतदान केन्द्रों पर होगा मतदान

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 16, 2024 5:30 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्ति निधि सजवाण):  लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए आगामी 19 अप्रैल को जिले में कुल 544 मतदान केन्द्रों पर मतदान संपन्न कराया जाएगा। चुनाव को लेकर जिले को 13 जोन व 123 सेक्टर में बांटा गया है।  जिले के कुल 243423 समान्य मतदाता तथा 3406 सर्विस मतदाता इस बार के चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। जिले में इस बार एक दिव्यांग प्रबंधित मतदान केन्द्र के साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक महिला प्रबंधित व युवा प्रबंधित मतदान केन्द्र तथा एक-एक आदर्श मतदान केन्द्र बनाया गया है। जिले की गंगोत्री विधान सभा क्षेत्र में स्थित गंगोत्री धाम का मतदान केन्द्र सर्वाधिक ऊंचाई (लगभग 3200 मीटर) वाला मतदान केन्द्र है और इस मतदान केन्द्र में कुल 84 मतदाता हैं।
टिहरी गढवाल लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले उत्तरकाशी जिले में तीन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पुरोला, यमुनोत्री और गंगोत्री शामिल हैं। पुरोला में 38592 पुरुष एवं 37352 महिलाओं सहित कुल 75944 सामान्य मतदाता तथा 781 सर्विस मतदाता हैं। यमुनोत्री में 40844 पुरूष एवं 38736 महिला एवं 01 थर्ड जेंडर सहित कुल 79581 सामान्य मतदाता तथा 1168 सर्विस मतदाता हैं। इसी प्रकार गंगोत्री में 44663 पुरूष एवं 42334 महिलाओं एवं 01 थर्ड जेंडर सहित कुल 86898 सामान्य मतदाता तथा 1457 सर्विस मतदाता हैं।
जिले में 18 से 19 वर्ष आयु के 6464 (3574 पुरूष एवं 2889 महिला) नये मतदाता भी इस बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। जिले में 85 वर्ष से अधिक आयु के 1615 मतदाता हैं जबकि दिव्यांग श्रेणी में 3807 मतदाता पंजीकृत हैं। जिले में होम वोटिंग के लिए जिले के 484 दिव्यांगों व 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के अलावा आवश्यक सेवाओं के 02 अनुपस्थित मतदाताओं के लिए पूर्व में पोस्टल बैलेट जारी किए गए थे। जिनके मतदान से संबंधित प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। लिहाजा यह 486 मतदाता अब ईवीएम से वोटिंग नहीं कर सकेंगे।
जिले की गंगोत्री विधान सभा क्षेत्र के रा. महा. विद्यालय उत्तरकाशी कक्ष संख्या-1 में स्थापित मतदान केन्द्र को दिव्यांग प्रबंधित मतदान केन्द्र बनाया गया है। पुरोला में रा. उच्च प्राथमिक विद्यालय भवन तुनाल्का, यमुनोत्री में रा. महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ एवं गंगोत्री में कीर्ति इंटर कालेज उत्तरकाशी कक्ष सं.-9 के मतदान केन्द्र में सभी मतदानकर्मी महिलाएं ही रखी गई हैं। इसी प्रकार पुरोला में रा.प्रा.वि पुजेली, यमुनोत्री में रा.प्रा.वि. उलण तथा गंगोत्री में रा.स्ना. महाविद्यालय (पुरीखेत) उत्तरकाशी कक्ष संख्या-08 में स्थापित मतदान केन्द्र का प्रबंधन युवा मतदानकार्मिकों द्वारा संभाला जाएगा। जबकि पुरोला में रा.क.जू.हा. स्कूल छिबाला, यमुनोत्री में रा.इ. का बड़कोट कक्ष-1 और गंगोत्री में रा. बालिका इंटर कालेज उत्तरकाशी को आदर्श बूथ के के तौर बनाया गया है। जिले की गंगोत्री विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत बगोरी गांव के मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए उनका मतदान केन्द्र शीतकालीन प्रवास स्थल वीरपुर में स्थानातरित किया गया है। इस बार के लोक सभा चुनाव में रा.प्रा.वि. बगोरी मतदान केन्द्र के मतदाता रा.प्रा.वि. वीरपुर (डुंडा) में निर्धारित मतदान केन्द्र में वोट दे सकेंगे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम
  • देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर
  • देहरादून में जिला प्रशासन ने घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर सख्त कार्रवाई
  • देहरादून स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में अनियमितताओं की पुष्टि : कांग्रेस ने लगाए घोटाले के आरोप, सीबीआई जांच की मांग
  • मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने किडनी हेल्थ के बारे में बढ़ाई जागरूकता
  • डीएम सविन बसंल की जनमानस से अपील – अफवाहों में आकर पैनिक न करें, गैस से सम्बन्धित शिकायत कन्ट्रोलरूम में कराएं दर्ज
  • एलपीजी गैस अवैध संग्रहण, कालाबाजारी पर अब सीधे जेल; डीएम सविन बसंल ने दिए निर्देश
  • उक्रांद का ऐलान : गैरसैण स्थाई राजधानी घोषित करो, वरना सत्र से नहीं लौटने देंगे विधायकों को
  • डीजीपी ने भराड़ीसैण में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का जाना हालचाल
  • उठो जागो वन विभाग, जंगलों को आग से बचाओ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.