मंगलवार, फ़रवरी 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : जिलें में व्यापक पैमाने पर चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 11, 2022 4:30 अपराह्न
पौड़ी :  सामान्य प्रेक्षक डॉ. पार्थ सारथी मिश्रा व जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे के निर्देशों के क्रम में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग पौड़ी द्वारा जनपद के सभी विकासखण्डों में सांस्कृतिक दलों के माध्यम से व्यापक पैमाने पर मतदाता जागरूकता से संबधित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। 
सामान्य प्रेक्षक डॉ. पार्थ सारथी मिश्रा ने जनपद के सम्बधित नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे मतदान में लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलायें। इसी क्रम में सूचना विभाग पौड़ी द्वारा भी विभिन्न सांस्कृतिक दलों के माध्यम से विभिन्न विकासखण्डों में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से जनपद के सभी विकासखण्ड़ों के प्रमुख स्थानों पर लोगों को मतदान जागरूकता अभियान के अन्तर्गत समस्त नागरिकों को निर्वाचन आयोग से मतदान केन्द्रों पर मतदान हेतु दी जा रही सुविधा, मतदान केन्द्रों पर रैम्प, उनकी सुविधा के अनुरूप शौचालय, पेयजल, बैठने व सुगम प्रवेश और निकासी की व्यवस्था की जानकारी दी गयी। साथ ही बताया कि पोस्टल बैलेट के माध्यम, पालकी, बैशाखी इत्यादि वोलेंटियर से दिव्ंयागजनों व बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधायें प्रदान की जा रही हैं।
सामान्य प्रेक्षक ने कहा कि जनपद में प्रत्येक मतदाता अनिवार्य रूप से मतदान प्रक्रिया में भाग ले। उन्होंने नोडल अधिकारी स्वीप (मतदाता जागरूकता) को भी निर्देशित किया कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते रहें। पहली बार मतदान करने वाले मतदाता दिव्यांग मतदाता और वरिष्ठ नागरिकों पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिये। विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के सफल सम्पादनार्थ सूचना विभाग में पंजीकृत दलों के माध्यम से निर्वाचन जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं। जिसके क्रम विकासखण्ड कल्जीखाल के अन्तर्गत ग्राम पल्ली-मल्ली व विकासखण्ड पौड़ी में सूचना विभाग की ओर से महिला समाजसेवा विकास समिति, व गढ़ कंडोलिया दल पौड़ी द्वारा मतदाता जागरूकता व कोरोना महामारी से बचाव के सम्बन्ध में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय निवासियों को जागरूक किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे के निर्देशन पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग पौड़ी के तत्वाधान में पंजीकृत दल महिला समाज सेवा विकास समिति व गढ़ कंडोलिया दल के कलाकारों ने सांस्कतिक कार्यक्रम के माध्यम से कोरोना महामारी से बचने व आगामी 14 फरवरी को शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की। कलाकारों ने मतदाताओं को जागरुक करते हुए बताया कि प्रशासन द्वारा मतदान स्थल पर रैम्प, पेयजल, छाया व अन्य सुविधायें प्रदान की गयी हैं, युवा सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित कर जागरूक मतदाता की भूमिका निभा सकते हैं। आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पल्ली-मल्ली जयवीर रावत ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा की गयी पहल की सराहना करते हुए कहा कि विधान सभा निर्वाचन को निर्भीक, प्रलोभन रहित ,शांतिपूर्ण व स्वच्छ बनाने के लिए सूचना विभाग के माध्यम जिलाधिकारी महोदय ने शानदार पहल की है, सभी को मतदान में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करना चाहिए।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट ने “स्टॉप टीयर्स” के माध्यम से जीआईसी देलचौरी को दिए कंप्यूटर
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने सुनीं आमजन की समस्याएं, शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए दिए सख्त निर्देश, EE जल संस्थान से स्पष्टीकरण तलब
  • राजकीय संप्रेषण गृह गडोली में पेयजल पाइपलाइन कार्य आरंभ, समिति ने डीएम स्वाति एस. भदौरिया का किया धन्यवाद
  • दिव्यांगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर योजनाओं से करें लाभान्वित – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में कई भवन सील, निर्मल बाग और हरिद्वार रोड क्षेत्र में सख्त कार्रवाई, प्राधिकरण ने दी चेतावनी
  • एसएसपी अजय सिंह के निर्देशन में नशा तस्करों पर कड़ा प्रभार, ANTF व थाना मुनी की रेती पुलिस ने 01 किलो 200 ग्राम चरस के साथ 02 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में राज्य आपदा मोचन निधि एवं राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि मद के अन्तर्गत प्राप्त प्रस्तावों के अनुमोदन के लिए राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बाह्य सहायतित योजनाओं के लिए आगामी वर्षों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
  • जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार : धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल
  • सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में – चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.