posted on : जनवरी 29, 2022 11:21 पूर्वाह्न
चमोली : मेरी ताकत सहज चुनाव’ विषय पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. नोडल अधिकारी स्वीप वरुण चौधरी ने बताया कि जनपद की तीनों विधानसभाओं में दिव्यांगजनों एवं 80 से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को जागरुक करने के उदेश्य से ’मेरी ताकत सहज चुनाव’ थीम पर कार्यक्रम किये जा रहे हैं जिसमें मतदान शपथ, ईवीएम, वीवीपैड, पीडब्लूडी एप्प की जानकारी व अन्य कार्यक्रम किए जा रहे हैं। 31 जनवरी को बद्रीनाथ विधासभा के रोपा, 05 फरवरी को कर्णप्रयाग विधानसभा के लुणतरा तथा 10 फरवरी को थराली विधानसभा के देवपुरी में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।



