गुरूवार, अक्टूबर 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

STF की अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी, 05 साल से फरार 25 हजार के ईनामी अपराधी पूर्व ग्राम प्रधान कुंजा बहादुरपुर अमर सिंह को चण्डीगढ़ से किया गिरफ्तार

पिछले पांच सालों से अपना नाम पता वेष बदलकर होटल में छिप कर रह रहा था, शातिर ठग। हर बार अपना ठिकाना बदलकर हो जाता था, गायब

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 5, 2022 5:50 अपराह्न
 

जनपद हरिद्वार में कई लोगों से लाखों रूपये की ठगी करके हो गया था चंपत

विगत 15 दिवस में एसटीएफ टीम ने किये 07 कुख्यात ईनामी अपराधी गिरप्तार

देहरादून : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा ईनामी अपराधियों के खिलाफ चलायी जा रही मुहिम का ही परिणाम है कि आज एसटीएफ टीम द्वारा एक ऐसे शातिर ठग को चण्डीगढ़ जाकर गिरप्तार करने में कामयाबी प्राप्त की है जो पिछले 05 सालों से पुलिस को छकाता रहा है। इसकी गिरप्तारी हेतु प्रारम्भ में 05 हजार रूपये की घोषणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा की गयी थी, परन्तु यह ठग इतना शातिर था कि पुलिस से बचने के हर हथकण्डे अपनाता रहता था, जिसके कारण अभी तक पुलिस की गिरप्त में नहीं आ सका था, जिस कारण से पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा इस अभियुक्त की गिरप्तारी हेतु 25 हजार रूपये के इनाम की घोषणा की गयी थी। इस बार इसकी गिरप्तारी हेतु ठोस कार्ययोजना बनायी गयी और एसटीएफ के बिछाये जाल में फंस गया। 
गौरतलब है कि अभियुक्त अमर सिंह ग्राम कुंजा बहादुरपुर हरिद्वार का पूर्व ग्राम प्रधान था और अपनी ग्राम प्रधानी के दौरान ही उसके द्वारा अपने प्रभुत्व का इस्तेमाल कर कई लोगों को इस झांसे में ले लिया था कि वह उनकी नौकरी राजकीय इंटर कॉलेज में क्लर्क के पद पर अथवा बीएचईएल हरिद्वार में लगा सकता है । इस व्यक्ति द्वारा नौकरी लगाने का झांसा देकर  कई लोगों से लाखों रुपए प्राप्त करके एक दिन अचानक जनपद हरिद्वार से गायब हो गया और  अपने पूरे परिवार से संपर्क भी खत्म कर लिया । जिस पर कोतवाली रूड़की में अमरसिंह के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा वर्ष 2018 में दर्ज किया गया था। तब से अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था। 
इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक एसटीएफ चंद्र मोहन सिंह द्वारा बताया गया की हमारी एस. टी.एफ. की एक टीम कोतवाली रूड़की से वर्ष 2018 से घोखाधड़ी के एक मामले में वाछित शातिर अमर सिंह को पकड़ने के लिये पिछले काफी प्रयास कर रही थी, परन्तु वह काफी प्रयास के बाद भी अब तक गिरप्तार नहीं हो सका था, क्योंकि वो हर माह में अपना नया ठिकाना बदल लेता था। इस अभियुक्त की गिरप्तारी हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक हरिद्वार द्वारा 25 हजार रूपये की ईनाम की घोषणा की गयी थी।
इस बार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल द्वारा अभियुक्त अमर सिंह के लगातार ठिकाने बदलने के पैटर्न को विष्लेषित कर एसटीएफ टीम को एक नयी रणनीति बनाकर इस अभियुक्त की गिरप्तारी हेतु पुनः निर्देषित किया गया। परिणाम स्वरूप एसटीएफ की टीम द्वारा इस शातिर अपराधी की दिनांकः05.12.2022 को चण्डीगढ़ के एक होटल “गोल्डन जन्नत” में दविश देकर गिरप्तारी की गयी है। अमर सिंह होटल में अपना वेश बदलकर रखता था,ताकि कोई उसे पहचान न सके,और हर महीने राजस्थान के नागौर जिले में स्थित ओशो ध्यान सेंटर में जाया करता था।

गिरफ्तार अपराधी का नाम

  1. अमर सिंह पुत्र सुखवीर सिंह निवासी- कुंजा बहादुरपुर, भगवानपुर, हरिद्वार

पुलिस टीम का विवरण

  1. उ0नि0 विपिन बहुगुणा
  2. उ0नि0 नरोत्तम विष्ट
  3. कां0 प्रमोद
  4. कां0 देवेन्द्र मंमगाई
  5. कां0 रवि पन्त
  6. कां0 दीपक चन्दोला
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विश्व हृदय दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग को वामपंथी दलों ने दिया धरना
  • कर्णप्रयाग में उद्यमिता बूट कैंप, महिलाओं और युवाओं ने साझा किए बिजनेस आइडिया
  • मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग, वामपंथी दलों ने धरना देकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • शंख पर सतपाल महाराज के बयान से गरमाई बदरीनाथ की सियासत
  • मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन
  • विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, संगठन मजबूत करने पर मंथन
  • तीन कॉलेज, तीन संगठन… बदरीनाथ की युवा राजनीति में नया संकेत
  • कोटद्वार : भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल का पार्टी से हुआ निष्कासन
  • एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट और स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.