सोमवार, जून 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी की विनीता नौटियाल ने साबित की “जहां चाह, वहां राह” कहावत, पहाड़ी शैंपू – हल्दी और भीमल के साबुन से बनी आत्मनिर्भर; 15 महिलाओं को भी दिया रोजगार

शेयर करें !
posted on : अगस्त 17, 2025 3:53 अपराह्न
  • “पहाड़ी शैंपू की धूम : हल्दी–भीमल साबुन का कर रही है व्यापार”
  • “रीप परियोजना से खड़ी की रिटेल शॉप, हर महीने कमा रही ₹50-60 हज़ार”

टिहरी : “जहां चाह, वहां राह”—इसी कहावत को सच साबित किया है टिहरी गढ़वाल की विनीता नौटियाल ने। थौलधार ब्लॉक के ग्राम बंस्युल निवासी विनीता नौटियाल ने पहाड़ी शैंपू, हल्दी और भीमल के साबुन तथा वाशिंग पाउडर बनाकर न सिर्फ खुद को आत्मनिर्भर बनाया है, बल्कि अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनी हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार की योजनाओं के अंतर्गत रीप (Rural Enterprise Acceleration Project) योजना का लाभ लेकर उन्होंने मंडखाल बाजार में रिटेल शॉप शुरू की, जहां हर्बल प्रोडक्ट्स के साथ खाद्य पदार्थ भी बेचे जाते हैं। इस प्रयास से वे आज प्रतिमाह 50 से 60 हज़ार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं। साथ ही 12–15 ग्रामीण महिलाओं को रोजगार देकर स्वावलंबन की नई इबारत लिख रही हैं।

प्याज का शैंपू सबसे लोकप्रिय

विनीता नौटियाल ने बताया कि उनके समूह द्वारा बनाए गए प्याज के शैंपू की बाजार में सबसे अधिक डिमांड है। काले और घने बालों के लिए यह बेहद फायदेमंद माना जाता है। प्याज का शैंपू – 200ml बोतल ₹200, भीमल qका शैंपू – ₹150, हर्बल साबुन (एलोवेरा व हल्दी) और वाशिंग पाउडर – ₹100 प्रति किलो ।

योजनाओं का मिला सहारा

विनीता नौटियाल लंबे समय से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) से जुड़ी हैं। वर्ष 2023-24 में उन्होंने रीप परियोजना के अंतर्गत व्यक्तिगत उद्यम गैर कृषि व्यवसाय के लिए प्रस्ताव दिया। जिसमें विभागीय अंशदान : ₹75,000 और बैंक लोन : ₹1,25,000, स्वयं का निवेश : ₹53,400 और कुल प्रोजेक्ट कॉस्ट : ₹2,53,400

जिला परियोजना प्रबंधक रीप, सरिता जोशी ने बताया कि विनीता की शॉप से न केवल दैनिक उपभोग की वस्तुएं बल्कि हर्बल प्रोडक्ट्स की भी अच्छी बिक्री हो रही है, जिससे उनकी आजीविका सुदृढ़ हुई है।

ग्रामीण महिलाओं को रोजगार

विनीता की इस पहल से गांव की 12 से 15 महिलाएं भी रोजगार से जुड़ गई हैं। वे शैंपू, साबुन और वाशिंग पाउडर बनाने के कार्य में सहयोग कर रही हैं और दैनिक वेतन प्राप्त कर रही हैं।

आत्मनिर्भरता की मिसाल

विनीता नौटियाल ने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इन योजनाओं से ग्रामीण महिलाओं की आजीविका में सुधार हुआ है और वे आत्मनिर्भर होकर समाज में अपनी अलग पहचान बना रही हैं।  इन योजनाओं से ग्रामीण महिलाओं की आजीविका में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि ऐसी योजनाओं से महिलाएं आत्मनिर्भर होकर समाज में अपनी एक अलग और सशक्त पहचान बना रही हैं। विनीता नौटियाल की यह कहानी दर्शाती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और सही सरकारी समर्थन से कोई भी व्यक्ति विपरीत परिस्थितियों में भी सफलता की नई ऊंचाइयों को छू सकता है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/WhatsApp-Video-2025-08-17-at-3.19.07-PM.mp4

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/WhatsApp-Video-2025-08-17-at-3.19.05-PM.mp4

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/WhatsApp-Video-2025-08-17-at-3.19.08-PM.mp4

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अपराधियों के हौसले बुलंद, देहरादून में वकील की गोली मारकर हत्या
  • अमेरिका-ईरान समझौता : कौन झुका, किसे मिला फायदा और भारत पर क्या होगा असर?
  • उत्तराखंड : अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े ऑडियो-वीडियो मामले में BJP के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड ने रचा इतिहास, नेपाल को भेजा 05 टन हिमालयन ट्राउट मछली का पहला निर्यात कंसाइनमेंट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, मत्स्य पालकों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के द्वार
  • देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर भटके पांच ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू
  • खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा सकुशल रूप से हुई सम्पन्न
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • गर्मी से राहत का ठिकाना बना गुच्चुपानी, वीकेंड पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़; सैलानियों को अपनी ओर खींच रहीं प्राकृतिक गुफाएं, ठंडा जल और मनमोहक वादियां
  • पहाड़ में वरदान बनी 1962 मोबाइल वेटेरिनरी सेवा, एक कॉल में घर पहुंच रहे पशु चिकित्सक, पौड़ी में अब तक 44 हजार से अधिक पशुओं का उपचार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.