गुरूवार, मार्च 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पिरुल एकत्रीकरण अभियान से ग्रामीणों को मिलेगा रोजगार, जंगलों को मिलेगा संरक्षण – डीएम डॉ. आशीष चौहान

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 7, 2025 11:40 पूर्वाह्न
  • पिरुल के उचित तरीके से एकत्र होने से जंगलों में आग की घटनाओं को रोका जा सकता है

पौड़ी : जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि जनपद में पिरुल (चीड़ की पत्तियां) एकत्रित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि स्थानीय ग्रामीणों के लिए स्वरोजगार का सशक्त माध्यम भी सिद्ध होगा। कहा कि पिरूल (चीड़ के सूखे पत्ते) एकत्रित करने से जंगलों को आग से बचाया जा सकता है, क्योंकि पिरूल आग को तेजी से फैलाता है और इसे एकत्रित कर आग के खतरे को कम किया जा सकता है।

जिलाधिकारी ने कहा कि  जिन विभागों या क्षेत्रों के आसपास अत्यधिक मात्रा में पिरुल फैला हुआ है, वे प्राथमिकता के आधार पर पिरुल एकत्रित करेंगे। इसके बाद इच्छुक फर्म एवं संगठन इन एकत्रित पिरुल को वन विभाग के माध्यम से 10 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से खरीद सकेंगे। राज्य सरकार द्वारा पूर्व निर्धारित 3 रुपए प्रति किलोग्राम की दर में बढ़ोतरी कर इसे अब 10 रुपए प्रति किलोग्राम किया गया है, जिससे यह कार्य ग्रामीणों के लिए और अधिक लाभकारी हो गया है।

डॉ. चौहान ने बताया कि यह पहल न केवल सरकारी कार्यालयों तक सीमित रहेगी, बल्कि जंगल से सटे गांवों और उन क्षेत्रों में भी यह पहल की जाएगी जहां पिरुल की अधिकता है। इससे स्थानीय लोग इस अभियान से जुड़कर अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकेंगे।उन्होंने यह भी कहा कि पिरुल एकत्रीकरण में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं भी सक्रिय भूमिका निभा सकती हैं। इस कार्य के माध्यम से वे अन्य स्वरोजगार के साथ-साथ इस क्षेत्र में भी आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ा सकती हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि पिरुल के उचित तरीके से एकत्र होने से जंगलों में आग की घटनाओं को रोका जा सकता है, जिससे वन संपदा के साथ साथ वन्य जीवों की सुरक्षा भी होगी। उन्होंने कहा कि  यह पहल भविष्य में जिले के अन्य क्षेत्रों में भी विस्तारित की जाएगी, जिससे पर्यावरणीय संतुलन और ग्रामीण विकास दोनों के लक्ष्य प्राप्त किए जा सकें। उन्होंने पिरुल को एकत्रित करने का प्लान डीएफओ व अपर जिलाधिकारी को तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

वहीं डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनरुद्ध ने बताया कि विगत वर्ष जनपद में 18 हजार 900 कुंतल पिरुल एकत्रित किया गया, जिसमें लगभग 58 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ है।

पिरूल एकत्रित करने के फायदे

जंगलों में आग लगने का खतरा कम होता है, स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा, पिरूल का उपयोग बायोमास ईंधन के रूप में किया जा सकता है, पिरूल से पैलेट्स और ब्रिकेट्स बनाए जा सकते हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा – नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी
  • श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगत के साथ दी लंगर सेवा, श्री दरबार साहिब में संगतों के पहुंचने का क्रम हुआ तेज़, सजने लगा श्री दरबार साहिब, रौनकों में लगे चार चांद
  • MDDA एचआईजी कॉलोनी में रंगारंग होली कार्यक्रम, खूब उड़ा अबीर-गुलाल
  • नृसिंह बद्री के आंगन में उमड़ा भक्ति और रंगों का सैलाब
  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
  • डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
  • 10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल
  • टिहरी झील महोत्सव – 2026 के लिए रूट चार्ट हुआ तैयार
  • वन्यजीवन के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी एवं रोचक तथ्य ………
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.