कोटद्वार । ऐता, मथाणा, रामडी, पुलिंडा, चरेख मोटर मार्ग पर असामाजिक गतिविधियों को लेकर प्रधानसंघ व क्षेत्रपंचायत द्वारा कोटद्वार तहसील में पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया गया। 07 ग्राम प्रधानों द्वारा उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को ज्ञापन भी प्रेषित किया गया । ज्ञापन में कहा गया कि असामाजिक तत्वों की रोकथाम के लिए उक्त मार्ग पर पुलिस गस्त करवाई जानी चाहिये । ग्राम प्रधानों का कहना है कि उनके द्वारा पूर्व में कोटद्वार उपजिलाधिकारी से लेकर कोटद्वार कोतवाली और पौडी जिलाधिकारी और एसएसपी को इस संबंध में शिकायत दर्ज की कराई गई थी लेकिन न तो प्रशासन और न ही पुलिस ने इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई की।
मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन के माध्यम स बताया कि रामणी ,पुलिंडा ऐता ,चरेख,मथाणा मोटर मार्ग पर असामाजिक तत्व सड़क के किनारे अश्लील हरकतें करते तथा शराब पीकर हुड़दंग करते हैं। इसके अलावा वन एवं पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाते हैं। जगह-जगह प्लास्टिक की बोतलों ,प्लास्टिक की थैलियों,रैपरों वन क्षेत्र मे डाल देते हैं, जिससे जंगली जानवरों और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचता है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जो जंगल में चारा पत्ती,लकडी लेने जाती हैं । जब स्थानीय महिलायें अपने पशुओं को जंगलों के किनारे चुगाती है तो असामाजिक तत्व अश्लील हरकतों और हुड़दंग बाजी से महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर परेशान करते रहते हैं जिससे क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है। कई बार स्थिति गंभीर हो जाती है । क्षेत्र के ग्रामीण इन असामाजिक तत्वों को कई बार समझा चुके हैं परंतु यह अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। इसलिए इन असामाजिक तत्वों पर रोक लगानी बहुत आवश्यक है। इस मौके पर भरत सिंह नेगी, शीतल नेगी, वीरा देवी, सरदार सिंह नेगी, दिनेश सिंह, सुनील सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।




Discussion about this post