सोमवार, मार्च 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पानी के लिए तरसते गांव तिलफारा के ग्रामीण बोले – हमको भी पानी पिलाओ जल संस्थान

शेयर करें !
posted on : जुलाई 19, 2024 6:58 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के निकटवर्ती गांव तिलफारा के अनुसूचित जाति बाहुल्य गांव के ग्रामीणों ने गुरूवार को जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को एक ज्ञापन सौंप कर जल जीवन मिशन के तहत गांव के लिए पेयजल योजना पर पानी चलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि दो माह से ग्रामीण पीने के पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है।

तिलफारा गांव के बीरेंद्र कुमार, गिरीश लाल, शिवलाल, किशोरी लाल का कहना है कि ग्राम पंचायत पिलंग का तिलफारा गांव अनुसूचित जाति बाहुल्य गांव है। यहां पर 50 से अधिक परिवार निवास करते है। इस गांव को पानी के लिए जल जीवन मिशन से 50 लाख की लागत का एक टेंक निर्माण किया गया है। साथ ही घरों तक पाइप लाइन भी बिछाई गयी है। लेकिन जहां से पानी का स्रोत लिया गया है वहां पर अभी तक पानी को नहीं जोड़ा गया है। सिर्फ विभाग ने खानापूर्ति के लिए इस पर एक दिन पानी चलाया गया उसके बाद से अभी तक पानी नहीं आया है। विभाग से बारबार गुहार लगायी जा रही है लेकिन विभाग ठेकेदार के सिर पर ठिकरा फोड रहा है कि अभी स्रोत को जोड़ा जा रहा है।

उनका कहना है कि गांव में पानी न होने के कारण ग्रामीण एक से दो किलोमीटर तक प्राकृतिक स्रोत से पानी ढोह रहे है। उन्होंने कहा कि विभागीय लापरवाही के चलते पानी के लिए बिछायी गई पाइप लाइन भी क्षतिग्रस्त होने लगी है। उन्होंने विभाग से यथाशीघ्र ग्रामीणों को पानी मुहैया करवाने की मांग की है। इस मौके पर बीरेंद्र कुमार, गिरीश लाल, किशोरी लाल, अजय कुमार, राजेंद्र, नरेंद्र आदि मौजूद थे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राज्यसभा की 37 सीटों पर आज मतदान, 10 राज्यों में हो रही वोटिंग, 26 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए
  • चारधाम यात्रा 2026 : एक सप्ताह में 5.18 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने कराया ऑनलाइन पंजीकरण, केदारनाथ सबसे लोकप्रिय
  • औली समेत चमोली के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी, पूरी घाटी में शीतलहर
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अन्तराष्ट्रीय योग महोत्सव का किया शुभारम्भ, कहा – योग केवल व्यायाम ही नहीं समग्र जीवन पद्धति है
  • टैक्स बढ़ोतरी की आड़ में कोटद्वार में गुटखा-सिगरेट पर ओवररेटिंग, पुराने स्टॉक पर 40% तक वसूली
  • चार धाम तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवच – डाॅ. धन सिंह रावत
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने जनता मिलन में सुनीं जनसमस्याएं, कई शिकायतों का मौके पर किया समाधान, अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के दिए सख्त निर्देश
  • भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत श्रमदान एवं जन जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया भावपूर्ण स्मरण
  • डीएम मयूर दीक्षित की जनसुनवाई में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 70 में से 38 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.