posted on : अगस्त 14, 2022 4:13 अपराह्न
सतपुली । विकास खंड कल्जीखाल के ग्राम सुराल के ग्रामीणों और महिला मंगल दलों ने तिरंगा रैली का आयोजन किया । रैली ग्राम प्रधान रघुवीर सिंह रावत और सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद रोथाण की अगुवाई में डूंक बैंड से बलूनी गांव तक निकाली गई । मौके पर ग्रामीणों ने जमकर नारे भी लगाए । इस दौरान रैली में आशा कार्यकत्री विनीता देवी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री माहेश्वरी देवी, जसवाल सिंह, मुरारी बल्लभ सहित महिला मंगल दल जैन्थोल गाँव व सुराल गाँव के ग्रामीण शामिल रहे ।


