रविवार, अगस्त 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विकासखंड देवाल के सेलखोला के ग्रामीणों ने पेयजल स्रोत से नहर बनाये जाने का किया विरोध

शेयर करें !
posted on : मार्च 17, 2024 1:11 पूर्वाह्न

-ग्रामीणों ने कहा कि यदि स्रोत का पानी नहर में चला जायेगा तो ग्रामीणों को होगी पेयजल किल्लत

देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के सेलखोला के ग्रामीणों ने गांव के लिए बने पेयजल श्रोत से तल्ली कोठमी गांव के लिए नहर बनाये जाने का विरोध किया है। ग्रामीणों का कहना है स्रोत का पानी नहर में जाने के बाद ग्रामीणों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ेगा। इस संबंध में ग्रामीणों की ओर से शनिवार को एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी थराली को सौंपा गया है।

शनिवार को सेलखोला के सरपंच नवीन पंत और हेम चन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल  उपजिलाधिकारी थराली मिला। उन्होंने उपजिलाधिकारी को बताया कि देवाल बाजार के साथ ही सेलखोला, बेराधार और कोठमी गांव के लिए कोठमी के पास पानी का स्रोत बनाया गया है। जिससे पांच हजार से अधिक की आबादी के लिए पानी की खपत होती है। लेकिन वर्तमान समय में सिंचाई विभाग की ओर से इस स्रोत से तल्ला कोठमी गांव के लिए नहर का निर्माण किया जा रहा है। नहर के निर्माण से जहां वर्तमान समय में स्रोत को भी क्षति पहुंची है वहीं स्रोत में नहर निर्माण से निकलने वाले मलवे के जाने से ग्रामीण गंदा पानी पीने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि स्रोत से नहर में पानी डालने के बाद सेलखोला, बेराधार, कोठमी गांव को पानी की किल्लत झेलनी पड़ सकती है। लिहाजा वर्तमान स्रोत से नहर के निर्माण पर रोक लगायी जाए ताकि ग्रामीणों को पेयजल किल्लत से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही नहर निर्माण के कार्य पर रोक नहीं लगायी जाती है तो ग्रामीणों को आंदोलन के लिए विवश होना पडेंगा। उप जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को अश्वासन दिया है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत, रमेश पंत, गुड्डी देवी, कमलेश पंत, भास्कर मिश्रा आदि मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कृष्णमोहन जोशी समेत सात युवाओं की स्मृति में पोखड़ा में पौधरोपण, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
  • मुख्यमंत्री की पहल से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को मिल रहा प्रशिक्षण, ऋण और आजीविका का सहारा
  • नशे के खिलाफ दौड़ : एमकेवीएन की लेट्स रन मैराथन में 438 धावकों ने लगाई दौड़, छोटी धाविका नैंसी बनी आकर्षण का केंद्र
  • राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शशिधर भट्ट स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन
  • खेलभूमि बनेगा उत्तराखंड, क्रीड़ा विश्वविद्यालय के निर्माण का शिलान्यास
  • छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की दी जानकारी
  • चकराता में 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच घायल 
  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस
  • भाजपा-कांग्रेस की जंग में तीसरा कोण, यूकेडी-स्वाभिमान मोर्चा बन सकते हैं किंगमेकर
  • सार्वजनिक स्थल पर हुड़दंग करने वालों पर श्रीनगर पुलिस का शिकंजा, 15 हिरासत में
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.