मंगलवार, अप्रैल 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शराब के विरोध में उतरे लासी के ग्रामीण

शेयर करें !
posted on : मार्च 7, 2026 12:29 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। दशोली ब्लाॅक के लासी गांव में सार्वजनिक समारोह में शराब परोसने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यदि कोई व्यक्ति इस दौरान शराब परोसेगा तो उस पर 51 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। चमोली जिले के तमाम गांवों में सार्वजनिक समारोह में शराब पीने और पिलाने वालोें पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। इसी कड़ी में लासी गांव में हुई बैठक में महिलाओं समेत पुरूषों ने सार्वजनिक समारोह में शराब परोसने पर प्रतिबंध का निर्णय लिया है। प्रधान सुभागा देवी कुंवर तथा महिला मंगल दल अध्यक्ष विनीता देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस आशय का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके तहत शादी-ब्याह, मुंडन संस्कार, सगाई तथा अन्य सार्वजनिक समारोह में शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध करने का निर्णय लिया गया।

प्रस्ताव में कहा गया है कि इस तरह के आयोजन में कोई व्यक्ति शराब परोसते हुए पाया गया तो उस पर 51 हजार रुपये का अर्थदंड वसूला जाएगा। यानि शराब पीने वालों और परोसने वालों की अब खैर नहीं रहेगी। इस अवसर पर पूर्व प्रधान नयन सिंह कुंवर ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं और पुरूषों को शपथ दिलाई कि अब सार्वजनिक समारोहों में अब शराब नहीं परोसी जाएगी। इसका उल्लघंन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा गया कि मौजूदा दौर में शराब के बढ़ते प्रचलन के चलते युवा पीढ़ी का भविष्य खोखला होता जा रहा है। शादी-ब्याह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में शराब के बढ़ने चलन के चलते लोगों की आर्थिकी पर बुरा प्रभाव तो पड़ ही रहा है अपितु इस तरह के समारोह हुडदंग में बदल रहे हैं। गांव का सामाजिक तानाबाना भी नष्ट हो रहा है। इसलिए शराब को प्रतिबंधित करने से ही सबका भला होगा।

इस दौरान बीडीसी मेंबर कुलदीप कुमार, पूर्व प्रधान वीरेंद्र रावत, बीरेंद्र फरस्वाण, शशि देवी, संगीता पंवार, रेखा फरस्वाण, विक्रम सिंह रावत, गंगा सिंह कुंवर, संगीता रावत, रामचंद्र सिंह रावत समेत गांव की महिलाएं और अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • यात्रा मार्ग पर स्वच्छ और शुद्ध भोजन के लिए व्यापक तैयारी, खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने हरित चारधाम यात्रा थीम पर शुरू किया अभियान
  • नारी शक्ति वंदन विधेयकों पर सियासत तेज, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने विपक्ष पर साधा निशाना, महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों से जुड़े विधेयक गिरने पर जताई नाराजगी, कहा – यह करोड़ों महिलाओं के साथ अन्याय
  • जोगियाणा को वेलनेस डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में कार्य तेज, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने आयुर्वेद विलेज के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • विकास का धामी मॉडल : मियावाला में तालाब बना खूबसूरत पार्क, लोगों को मिली नई सैर की जगह
  • आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के बीच हुआ एमओयू, अंतरिक्ष विज्ञान एवं जियोस्पेशियल तकनीक में सहयोग को बढ़ावा
  • दोषरहित जीवन ही सती माता अनसूया का आदर्श – शंकराचार्य
  • बरातियों से भरी बोलेरो पलटी, 11 लोग घायल, दो की हालत गंभीर
  • बागेश्वर में फिर महसूस हुए भूकंप के हल्के झटके, 2.5 रही तीव्रता
  • कर्णप्रयाग भू-धंसाव : प्रभावित परिवारों के पुनर्वास में तेजी का भरोसा
  • देहरादून में एलपीजी की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 32 सिलेंडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.