शनिवार, मार्च 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोरोनाकाल में भी गंदा पानी पीने को मजबूर बंदूण गांव के ग्रामीण, गांव के 30 लोग है कोरोना पॉजिटिव

शेयर करें !
posted on : मई 11, 2021 4:24 अपराह्न

सतपुली । विकासखंड जहरीखाल के सबसे बड़े गांव बंदूण में पीएमजीएसवाई लोनिवि खंड कोटद्वार द्वारा बनायी जा रही सड़क के कारण स्त्रोत में मलवा आने से गांव के ग्रामीण विगत छः माह से दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। वही वर्तमान में गांव में तीस लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है जिससे गांव को सील कर दिया गया है साथ ही गांव के कई अन्य लोग जुखाम बुखार से ग्रस्त है । ऐसे में दूषित पानी से अन्य लोगों पर भी बीमारी का खतरा मंडरा रहा है। दिसंबर माह में उपजिलाधिकारी सतपुली की मध्यस्थता में पीएमजीएसवाई खंड कोटद्वार एवं ग्रामीणों के मध्य हुए लिखित समझौते में निर्माणाधीन वड्डा ताडकेश्वर मोटर मार्ग के मलबे को बंदूण की पेयजल लाइन और श्रोत से निर्धारित समय में हटाने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन लगभग छः माह गुजर जाने के बावजूद आज भी मलबे को न हटाने पर उप जिलाधिकारी सतपुली संदीप कुमार ने जिलाधिकारी पौडी को इस संबंध में पत्र प्रेषित किया है।

जिसमें एसडीएम का कहना है कि ग्रामीणों एवं विभाग के मध्य हुए लिखित समझौते का छः माह गुजर जाने के बावजूद पीएमजीएसवाई खंड कोटद्वार पालन नहीं कर रहा है। दूषित पानी पीने से कोरोना की मार झेल रहे बंदूण गांव में बीमारी की आंशका भी बढ़ गई है। वही उप जिलाधिकारी ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में किसी बीमारी के पनपने या जन आंदोलन होने की स्थिति में समस्त जवाबदेही पीएमजीएसवाई लोनिवि खंड कोटद्वार की बताई है। ग्राम प्रधान अंजलि देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूजा देवी, उमा देवी, शांति देवी, लता देवी ने गांव में बढ़ती बीमारी की आशंका को देखते हुए एक सप्ताह के भीतर नई पेयजल लाइन बिछाने और पेयजल स्रोत से मलबा हटाने की मांग की है।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून–पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू, एक घंटे में तय होगा सफर, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ 
  • प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण
  • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सरकार ने की पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये की कटौती
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्ती, डोईवाला और ऋषिकेश में कई भवन सील, कान्हरवाला भानियावाला तिराह और निर्मल बाग में कार्रवाई, टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में चला अभियान
  • प्राचीन माँ अम्बिका देवी मंदिर राजपुर में माता के भजनों और जागर पर झूमे भक्तगण
  • कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, उत्तराखण्ड के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक हुई चर्चा
  • स्कूल गेट से 11वीं के छात्र का अपहरण, जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा
  • महिला आरक्षण पर सरकार का फॉर्मूला तैयार, OBC कोटा नहीं, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी के बाद होगा लागू 
  • नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा किया
  • डॉक्टर तन्वी के आत्महत्या मामले में विस्तृत जाँच की जरुरत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.