मंगलवार, मार्च 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तरकाशी : प्रतिबंधित भांग की खेती के विरोध में आगे आए ग्रामीण व जनप्रतिनिधि

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 11, 2023 3:04 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्ति निधि सजवाण): पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी समाज व युवा पीढी में बढ रहे नशे के कुप्रचलन को लेकर बेहद संवेदनशील हैं, अवैध नशे का खात्मा करने के लिए मुख्यमंत्री के द्वारा चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान-2025 के अंतर्गत उनके द्वारा उत्तरकाशी जनपद में नशे के विरुद्ध जंग “उदयन” छेड़ी हुयी है, जिसमें उत्तरकाशी पुलिस न सिर्फ अवैध नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचा रही है, बल्कि इस मुहिम में पुलिस नशे के आदी हुये युवकों को चिन्हित कर उनकी कांउसलिंग करवाकर जीवन की मुख्य धारा में जोडने की कोशिश में जुटी है। मुहिम उदयन के अंतर्गत ही पुलिस नशे की जड़ पर प्रहार करते हुये जनपद के दूर-दराज के गांवों में ग्रामीणों द्वारा उगाई जाने वाली प्रतिबंधित भांग, अफीम व अन्य नशीले पदार्थों की खेती को विनष्ट कर नशे के कारोबार में लिप्त लोगों पर लगातार कार्यवाही कर रही है।
विगत 30 सितम्बर को उत्तरकाशी पुलिस-प्रशासन वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा उत्तरकाशी के दूरस्थ क्षेत्र गाजणा पट्टी के सिरी व कोनगढ़ में छापेमारी कर बडे स्तर पैदा की गयी प्रतिबन्धित भांग की खेती को नष्ट किया गया। आस-पास के  क्षेत्रों में ड्रोन से फोटो/ विडियो ग्राफी भी की गयी थी, जिससे सबक लेते हुये गाजणा क्षेत्र के ग्रामीण व जनप्रतिनिधि मुहिम उदयन के अन्तर्गत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा की जा रही अवैध खेती के विनष्टीकरण की कार्यवाही में स्वयं आगे आ गये हैं, क्षेत्र के भडकोट, सटियालधार, कमद, ठाण्डी, बागी, जालंग, कुमारकोट, नेपड, पोखरियाल गांव, न्यूगांव, न्यूसारी, बडेथ, भैंत आदि गावों में ग्रमीणों द्वारा अपने-अपने गांव व क्षेत्र में भांग की खेती को खुद ही नष्ट किया गया है, ग्रामीण व जनप्रतिनिधि उत्तरकाशी पुलिस के नशामुक्ति अभियान में सहयोगी बनें।
जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-2 ग्राम सभाओं नशीले पदार्थों की प्रतिबन्धित खेती का पूर्ण रुप से बहिष्कार करने की जिम्मेदारी लेते हुये पुलिस को लिखित आश्वासन दिया गया, नशामुक्ति अभियान मुहिम उदयन में वक्त-वेवक्त पुलिस का सहयोग करने का भरोसा दिया गया। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी  के आदेशानुसार कल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली,  दिनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस व राजस्व की टीम के द्वारा धौन्तरी, गाजणा क्षेत्र के भडकोट, सटियाल धार, कमद, ठाण्डी, बागी, जालंग, कुमारकोट, नेपड, पोखरियाल गांव, न्यूगांव, न्यूसारी, बडेथ, भैंत आदि गावों में फ्लैगमार्च/ रैकी की गयी, लगभग सभी गांव/क्षेत्र में ग्रमीणों द्वारा भांग की खेती को स्वयं ही नष्ट कर दिया गया है, फ्लैगमार्च के दौरान पुलिस द्वारा ग्रामीणों को नशे व नशीले पदार्थों की अवैध खेती के खिलाफ व्यापक स्तर पर जागरुक किया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा कमद में स्कूली बच्चों को सामाजिक कुरीतियों के प्रति सजग कर कैरियर के प्रति मार्गदर्शन किया गया।
रैकी/फ्लैगमार्च के दौरान नायब तहसीलदार धौंतरी शैलेन्द्र सिंह नाथ, उपनिरीक्षक केदार सिंह चौहान, उपनिरीक्षक दिलमोहन सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक गीता, उपनिरीक्षक दीपशिखा, अपर उपनिरीक्षक मनीष कवि सहित पुलिस-प्रशासन के  अन्य अधिकारी/कर्मचारियों की टीम मौजूद रही।
एसपी अर्पण यदुवंशी द्वारा बताया गया कि नशे को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए उत्तरकाशी पुलिस द्वारा मुहिम उदयन के अंतर्गत जनपद में व्यापक स्तर पर भांग व अन्य नशीले पदार्थों की अवैध खेती पर लगातार विनष्टीकरण की कार्यवाही की जा रही है, अभी तक जनपद के दूर-दराज के क्षेत्रों मे ग्रामीणों द्वारा पैदा की गयी करीब 1300 नाली ( 26 हेक्टेयर) भू-भाग पर अवैध भांग व अफीम की खेती को नष्ट किया जा चुका है। अवैध खेती करने वाले 22 भू-स्वामियों के विरुद्ध FIR दर्ज की गयी है। अब कुछ गांवों के ग्रामीण भी हमारे नशामुक्ति अभियान मे आगे आकर सहयोग करने लगे हैं, जोकि बेहद खुशी की बात है, मैं ऐसे ग्रामीण व जनप्रतिनिधियों का स्वागत करता हूँ, इस सराहनीय कार्य के लिये सभी को बधाई देता हूँ। कुछ दूर-दराज के क्षेत्रों में अभी भी अवैध भांग व नशीले पदार्थो की अवैध खेती की सूचनायें मिल रही हैं, मैं सभी को मीडिया के माध्यम से चेतावनी देना चाहता हूँ कि सभी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों/खेती को स्वयं नष्ट कर दें, नहीं तो आपके विरुद्ध  कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आंगनबाड़ी केंद्र नकोट में दो नवजात बालिकाओं का मनाया गया जन्मोत्सव, महालक्ष्मी किट भी वितरित
  • गैस सिलेंडर को ओटीपी की समस्या से जल्द मिलेगी निजात
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में एसएलएससी बैठक, वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में प्रदेश में एलपीजी गैस आपूर्ति की समीक्षा, पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में फ्लैगशिप योजनाओं पर कार्यशाला, युवाओं को किया जागरूक
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिव समिति की बैठक आयोजित, विभिन्न योजनाओं की वित्तीय प्रगति की समीक्षा, खर्च में तेजी लाने के निर्देश
  • उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, प्रदेश में 87% मैपिंग पूरी, सीईओ राजस्थान ने बताए SIR के सफल संपादन के टिप्स, शत प्रतिशत मैपिंग से आसान होगी एसआईआर की राह
  • जनगणना-2027 के प्रथम एवं द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से की शिष्टाचार भेंट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.