मंगलवार, मार्च 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पर्यटक ग्राम के तौर पर विकसित होंगे घिमतोली क्षेत्र के गांव – विधायक शैला रानी रावत

मेरा माटी मेरा देश अभियान के तहत केदारनाथ विधायक शैला रानी पहुंची घिमतोली, राजकीय इंटर कॉलेज में मंच निर्माण के लिए तीन लाख की घोषणा

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 3, 2023 9:21 अपराह्न

 

रुद्रप्रयाग : मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत सोमवार को घिमतोली क्षेत्र में पहुंची। विधायिका ने स्वारी- ग्वांस स्थिति अमृत सरोवर का अनावरण किया वहीं मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत क्षेत्र के शहीदों के आँगन की मिट्टी भी एकत्रित की। इस दौरान राजकीय इंटर कॉलेज घिमतोली एवं श्री कार्तिकेय आदर्श बाल विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय ग्रामीणों ने पारंपरिक गीतों पर रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी।

श्री कार्तिकेय आदर्श बाल विद्यालय घिमतोली में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची विधायिका शैला रानी रावत, खंड विकास अधिकारी प्रवीण भट्ट समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। शैला रानी ने कहा कि घिमतोली क्षेत्र का नैसर्गिक सौंदर्य आज देश-विदेश में पहचान बना रहा है। भगवान कार्तिक स्वामी मंदिर का मुख्य पड़ाव होने के चलते दर्शनों को पहुंचने श्रद्धालु क्षेत्र के नैसर्गिक सौंदर्य के कायल हो रहे हैं। आगामी वर्षों में लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ने जा रही है, ऐसे में घिमतोली क्षेत्र के सभी गांव को पर्यटन ग्राम के तौर पर विकसित किया जाएगा। शासन स्तर पर पर्यटन सचिव समेत अन्य संबंधित अधिकारियों से इस संबंध में लगातार वार्ता की जा रही है।
उन्होंने कहा कि भगवान कार्तिक स्वामी मंदिर आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है इसमें स्थानीय ग्रामीणों का शुरुआत से ही पूर्ण सहयोग रहा है। मंदिर पहुंचने के लिए जल्द ही रोपवे का कार्य भी जल्दी शुरू होने जा रहा है। इससे पहले उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज घिमतोली में पौधारोपण कर छात्र- छात्राओं को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर उनके जीवन मूल्यों को अपने जीवन में अपने का आह्वान किया। उन्होंने इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं अन्य आयोजनों की सुविधा के लिए मंच निर्माण हेतु तीन लाख देने की घोषणा भी की।
वहीं श्री कार्तिकेय आदर्श बाल विद्यालय घिमतोली में विधायक निधि से तैयार कक्षा कक्ष का लोकार्पण भी किया। विधायक ने कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम सभाओं से पहुंची महिला मंगल दल टीमों को भजन कीर्तन सामग्री भी वितरित की। वहीं प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत आठ परिवारों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों को भी सम्मानित किया एवं परिषदीय परीक्षाओं में अव्वल रही छात्र-छात्राओं को भी सम्मान पत्र वितरित किए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी अनीता पवार एवं खंड विकास अधिकारी प्रवीण भट्ट समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने वक्तव्य छात्र-छात्राओं के बीच रखे।  
कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य घिमतोली अर्जुन सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य घिमतोली मगन सिंह, प्रधान बसंती नेगी, अमित प्रदाली, जिला मंत्री भाजपा गंभीर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष त्रिलोक भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह बर्थवाल प्रधानाचार्य आशुतोष बिष्ट कार्तिक स्वामी समिति के प्रबंधक पूरण सिंह नेगी, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट समेत अन्य लोग मौजूद रहे। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आंगनबाड़ी केंद्र नकोट में दो नवजात बालिकाओं का मनाया गया जन्मोत्सव, महालक्ष्मी किट भी वितरित
  • गैस सिलेंडर को ओटीपी की समस्या से जल्द मिलेगी निजात
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में एसएलएससी बैठक, वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में प्रदेश में एलपीजी गैस आपूर्ति की समीक्षा, पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में फ्लैगशिप योजनाओं पर कार्यशाला, युवाओं को किया जागरूक
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिव समिति की बैठक आयोजित, विभिन्न योजनाओं की वित्तीय प्रगति की समीक्षा, खर्च में तेजी लाने के निर्देश
  • उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, प्रदेश में 87% मैपिंग पूरी, सीईओ राजस्थान ने बताए SIR के सफल संपादन के टिप्स, शत प्रतिशत मैपिंग से आसान होगी एसआईआर की राह
  • जनगणना-2027 के प्रथम एवं द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से की शिष्टाचार भेंट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.