शनिवार, मई 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जनजातीय क्षेत्र चकराता के लोहारी व मुगाड़ गांव पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा, सरकारी योजनाओं के लाभार्थी सुना रहे अपनी कहानी

यात्रा में विभिन्न विभागों के स्टॉल्स पर उपलब्ध है सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 21, 2023 12:01 पूर्वाह्न
देहरादून :  विकसित भारत संकल्प यात्रा सोमवार को नौवें दिन जनजातीय क्षेत्र चकराता के लोहारी व मुगाड़ गांव पहुंची। जनजातीय क्षेत्र के ग्रामीणों को संकल्प यात्रा के माध्यम सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारियां दी जा रही है तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित किया जा रहा है। जनजातीय समुदाय द्वारा संकल्प यात्रा का पारम्परिक रूप से ढोल,नगाड़ों के साथ स्वागत किया और माननीय प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी का आभार जताया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंर्तगत जनजाति क्षेत्र के दोनों गांवों में आयोजित कार्यक्रम में सरकार की जनकल्याकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता को दी गई। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। रेखीय विभागों के द्वारा अपने-अपने विभागों के विभागीय स्टॉल स्थापित कर सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से जनजातीय समुदाय को लाभान्वित किया गया। योजनाओं का लाभ लेने के बारे में विस्तृत जानकारियां दी गई। उप जिलाधिकारी चकराता हरगिरि ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को लेकर ग्रामीणों को शपथ दिलाई।
लोहारी गांव में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 27 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। आवश्यक परामर्श के बाद जरूरी दवाईयों का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त 2  लोगों के आयुष्मान कार्ड मौके पर ही बनाएं गए। कृषि विभाग के द्वारा 6 काश्तकारों को कृषि यंत्र एवं किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए। उज्ज्वला योजना एवं अंत्योदय योजना के अन्तर्गत 19 महिलाओं को लाभान्वित किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 4 पेंशन प्रकरणों  की औपचारिकताओं को पूर्ण कराया गया। पंचायतीराज विभाग द्वारा 3 परिवार रजिस्टर की नकल जारी की। उद्योग विभाग द्वारा पांच उद्यमियों को लाभान्वित किया,उद्यान विभाग द्वारा 4 बागवानों एवं पशुपालन द्वारा 50 पशुपालकों को दवाई वितरण के साथ ही 23 पशुओं का उपचार किया। बाल विकास विभाग द्वारा 16 महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना,गौरा देवी, समेत अन्य योजनाओं एवं टीकाकरण की जानकारी महिलाओं को दी। डेयरी विकास विभाग द्वारा तीन पशुपालकों को लाभान्वित किया।
मुगाड़ में आयोजित संकल्प यात्रा कार्यक्रम में 23 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा जरूरी परामर्श के बाद आवश्यक ओषधि दी गई। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 2 महिलाओं को घरेलू गैस सिलेंडर की आवश्यकता औपचारिकताएं पूर्ण कराई गई। बाल विकास विभाग द्वारा 4 महिलाओं को लाभान्वित किया।  विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा की। एसबीआई, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक द्वारा पचास से अधिक काश्तकारों के किसान क्रेडिट कार्ड,मुद्रा लोन आदि योजनाओं से आच्छादित किया।समाज कल्याण विभाग, कृषि, उद्यान, उद्योग आदि विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी जनजातीय समुदाय को दी। पशुपालन विभाग द्वारा 44 पशुओं का उपचार एवं आवश्यक दवाई वितरण की। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी हरगिरि, बीडीओ शक्ति भट्ट, ग्राम प्रधान नारायण सिंह, रमेश सिंह सहित स्थानीय जनता उपस्थित रही।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गंगा तट पर गूंजे आध्यात्म और संस्कृति के स्वर, मुख्यमंत्री धामी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की भव्य गंगा आरती
  • जिला प्रशासन और विद्युत विभाग की सक्रियता से अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल
  • भीड़ में गंगा घाटों पर टप्पेबाजी करने वाले एक और गैंग को पौड़ी पुलिस ने किया बेनकाब
  • शिक्षकों की हुंकार, 8 जून को सचिवालय घेराव का ऐलान
  • उत्तराखंड में सीमा पर्यटन को बढ़ावा देगा नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने खाद्य सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने डीजल, पेट्रोल, एलपीजी समेत जरूरी वस्तुओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश
  • SIR अभियान को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, डीएम ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश
  • अंकिता केस में फिर उभरा जनाक्रोश, देहरादून की सड़कों पर उतरी महिलाएं
  • राज्य निगम कर्मचारी महासंघ की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर हुई व्यापक चर्चा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.