सोमवार, अप्रैल 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में धूमधाम से मनाया गया विजय दिवस

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 16, 2023 4:42 अपराह्न
 
लैंसडाउन । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में शनिवार को एनसीसी, रोवर्स रेंजर्स यूनिट ने हर्षोउल्लास के साथ विजय दिवस मनाया । कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ प्रोo लवनीआर राजवंशी ने उपस्थित समस्त एनसीसी और रिवर्स रेंजर्स कैडेट्स को संबोधित किया और बताया कि भारत में हर साल 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाया जाता है। 1971 में आज ही के दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। 16 दिसंबर 1971 की ऐतिहासिक जीत की खुशी आज भी हर देशवासी के दिल में जोश और उत्साह भर देती है। 1971 में आज ही के दिन भारतीय सेना की बहादुरी के सामने पाकिस्तानी सेना ने आत्मसमर्पण कर दिया था और बांग्लादेश को आजादी मिली थी। यह युद्ध 13 दिनों तक चला। आज पूरा देश ऐतिहासिक जीत के नायक रहे भारतीय सेना के वीर जवानों की वीरता और बलिदान को सलाम कर रहा है ।
एनसीसी प्रभारी एएनओ डॉ पंकज कुमार ने सभी एनसीसी कैडेस्ट को संबोधित करते हुए विजय दिवस के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी और बताया कि दरअसल, बंटवारे के वक्त भारत के दो हिस्से पश्चिमी पाकिस्तान और पूर्वी पाकिस्तान के नाम पर अलग हो गए थे । बंगाल का एक बड़ा भाग पूर्वी पाकिस्तान के नाम से जाना जाता था। पश्चिमी पाकिस्तान की सरकार पूर्वी पाकिस्तान के लोगों पर अत्याचार करती रही। पूर्वी पाकिस्तान से लेकर पश्चिमी पाकिस्तान तक 24 साल तक जुल्म सहा। पूर्वी पाकिस्तान के स्वतंत्रता संग्राम में भारत ने उनका साथ दिया। युद्ध में भारत की जीत के साथ पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र हो गया और बांग्लादेश बन गया। महाविद्यालय की रोवर्स रेंजर्स यूनिट के प्रभारी डॉ विनीता और डॉ अभिषेक कुकरेती ने भी उपस्थित समस्त कैडेट्स को विजय दिवस की शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम में उपस्थित एनसीसी कैडेट्स निकिता रावत, मीनाक्षी, नवनीत रावत, सलोनी, नवनीत गोसाई, शुभम रावत, वंदना व अन्य कैडेट्स ने विजय दिवस विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता व पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया । इस अवसर पर समस्त प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • शपथ ग्रहण अधिवेशन का भव्य आयोजन, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन के प्रधानाचार्य को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
  • जोशीमठ में बदहाल हाईवे से लोग परेशान, मुख्य चौराहे पर गड्ढा बना खतरा
  • पशु क्रूरता के नियमों और प्रावधानों पर प्रभावी अनुपालन करें विभाग और हितधारक – डीएम गौरव कुमार
  • उत्तराखंड : गैस की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग पर प्रशासन सख्त, FIR दर्ज
  • 28वें दौरे पर उत्तराखण्ड आएंगे PM मोदी, मेगा प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण
  • उत्तराखंड : देहरादून आने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान, एक्सप्रेस-वे बंद, कई रूट डायवर्ट
  • उत्तराखंड : देहरादून आने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान, एक्सप्रेस-वे बंद, कई रूट डायवर्ट
  • चारधाम यात्रा को अधिक सुगम व सुलभ बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • बिजनौर से हरिद्वार तक निकली एक्स मुस्लिम यात्रा पर विवाद, हर की पैड़ी पर समापन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.