गुरूवार, फ़रवरी 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विजय दशमी को तय होगी श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 28, 2025 6:15 अपराह्न

श्री बदरीनाथ धाम : इस यात्रा वर्ष श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि विजय दशमी गुरूवार 2 अक्टूबर को तय होगी।कपाट बंद होने की तिथि तय करने हेतु श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर में दोपहर बाद एक भब्य धार्मिक समारोह का आयोजन होगा जिसमें धर्माधिकारी, वेदपाठी पंचांग गणना पश्चात श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि तय करेंगे तथा श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति( बीकेटीसी )पदाधिकारियों की उपस्थिति में बदरीनाथ धाम के रावल कपाट बंद की तिथि की घोषणा करेंगे।

इसी दिन कपाट बंद होने से पहले होने वाली पंच पूजाओं का कार्यक्रम तथा श्री उद्धव जी श्री कुबेर जी के पांडुकेश्वर प्रस्थान तथा आदिगुरु शंकराचार्य जी की गद्दी तथा विष्णु वाहन श्री गरूड़ जी के श्री नृसिंह मंदिर ज्योर्तिमठ स्थित गद्दी स्थल प्रस्थान का मुहुर्त तय होगा। इसी अवसर पर नये यात्रा वर्ष 2026 के लिए भंडार सेवा हेतु पगड़ी भेंट की जायेगी। वहीं पंचकेदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ ( रूद्रप्रयाग )में द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट बंद होने की तिथि तथा शीतकालीन गद्दीस्थल श्री मर्कटेश्वर मंदिर मक्कूमठ ( रूद्रप्रयाग)में तृतीय केदार तुंगनाथ जी के कपाट बंद होने की तिथि तय होगी।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि विजय दशमी के अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि तय करने तथा द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर तथा तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट बंद करने की तिथि तय करने हेतु तैयारियां शुरू कर दी गयी है ।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने किया नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग का औचक निरीक्षण, बायोमेट्रिक उपस्थिति एवं अनुशासन पर सख्ती
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने दी स्वास्थ्य सेवाओं को नयी धार, जिले के 16 अस्पतालों को बनाया गया नोडल केंद्र, एक्सरे – अल्ट्रासाउंड और एंबुलेंस सुविधाओं में होगा बड़ा सुधार
  • ठंड से राहत : डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने जरूरतमंद परिवारों को वितरित की राहत सामग्री
  • सीएसआईआर–सीबीआरआई, रुड़की ने मनया 80वाँ स्थापना दिवस
  • MDDA क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग एवं निर्माण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, लगभग 25 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण व अवैध निर्माण पर सीलिंग की कार्यवाही, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की आम जनता से अपील 
  • डीएम व एसएसपी ने मृतक पत्रकार आश्रितों को किए आर्थिक सहायता के चैक वितरित
  • डालनवाला गोलीकाण्ड : आईजी गढ़वाल ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश, कानून व्यवस्था पर राजधानी के क्षेत्राधिकारियों को सख्त निर्देश, जवाबदेही होगी तय
  • नार्कोटिक दवाओं के अभिलेख न देने पर ज्वालापुर में दो फर्मों पर कार्रवाई, लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
  • औषधि विभाग की नारकोटिक दवाओं की अवैध बिक्री पर सख्ती, हरिद्वार में QRT गठित कर सघन छापेमारी
  • हरिद्वार–लक्सर औद्योगिक क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार – सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.