बुधवार, मार्च 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सजग और संस्कारयुक्त बेटियाँ ही समाज की सच्ची शक्ति – ललित जोशी

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 28, 2025 2:32 पूर्वाह्न
  • नशे के खिलाफ बेटियों की हुंकार, ‘युवा संवाद’ में जागा आत्मबल
  • संस्कार, संकल्प और सशक्तिकरण का संदेश लेकर जीजीआईसी में हुआ युवा संवाद
  • जीजीआईसी राजपुर रोड में आयोजित हुआ युवा संवाद, छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से किया गया जागरूक।

देहरादून : राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) राजपुर रोड में गुरुवार को सजग इंडिया, राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण (स्वास्थ्य विभाग उत्तराखंड) एवं उत्तराखण्ड पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालयों में चल रहे निरंतर नशा उन्मूलन एवं जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम युवा संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें संस्कारवान, आत्मनिर्भर, मानसिक रूप से सशक्त एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित करना रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षाविद एवं राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण, स्वास्थ्य विभाग उत्तराखंड के सदस्य ललित जोशी ने छात्राओं से भावनात्मक संवाद स्थापित किया। उन्होंने नशे के सामाजिक, शारीरिक और मानसिक दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि नशा केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि व्यक्ति की सोच, आत्मसम्मान, निर्णय क्षमता और उज्ज्वल भविष्य को भी धीरे-धीरे खोखला कर देता है।

ललित जोशी ने कहा कि जिस समाज की बेटियाँ शिक्षित, सजग और संस्कारयुक्त होती हैं, वही समाज वास्तव में सशक्त बनता है। उन्होंने छात्राओं को सचेत करते हुए बताया कि आज कुछ विदेशी शक्तियाँ योजनाबद्ध तरीके से युवाओं को नशे की गिरफ्त में लेकर उनके लक्ष्य और कर्तव्यों से भटकाने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अवैध नशे का कारोबार आतंकवाद की फंडिंग का बड़ा माध्यम है और नशे की लत में पड़कर युवा अनजाने में राष्ट्रविरोधी ताकतों को मजबूत कर देते हैं। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ पारिवारिक संस्कारों, सांस्कृतिक मूल्यों और नैतिक आदर्शों को अपने जीवन की आधारशिला बनाएँ। माता-पिता का सम्मान, आत्मसंयम और अनुशासन ही एक सशक्त और आत्मनिर्भर नारी की सच्ची पहचान है।

कार्यक्रम के दौरान जब छात्राओं ने अपने विचार साझा किए, तो कई अनुभव आँखें नम कर देने वाले थे। किसी ने नशे से उजड़ते परिवारों की पीड़ा बताई, तो किसी ने समाज में बढ़ते अपराध और टूटते रिश्तों की बात रखी। छात्राओं की यह ईमानदार और निर्भीक सहभागिता कार्यक्रम की आत्मा बन गई। कार्यक्रम के अंत में सक्रिय सहभागिता निभाने वाली छात्राओं को सजग इंडिया की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे छात्राओं में आत्मविश्वास और जागरूकता का भाव और अधिक मजबूत हुआ। कार्यक्रम में कॉलेज की प्रधानाचार्या प्रेमलता बौडाई, उपप्रधानाचार्या सुबोधिनी जोशी, शिक्षिकाएं एवं कर्मचारीगण सहित 800 से अधिक छात्राएं उपस्थित रही।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बिना मानचित्र स्वीकृति या निर्धारित मानकों का पालन किए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण करना पूरी तरह अवैध – बंशीधर तिवारी
  • भराड़ीसैण में कांग्रेस का विधानसभा घेराव, बैरियर तोड़े, पुलिस से हुई तीखी झड़प
  • श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की बजट बैठक : 121 करोड़ से अधिक का बजट पारित, गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव स्वीकृत
  • उत्तराखंड : किसान का बेटा बना भारतीय सेना का अधिकारी, राहुल ने पूरा किया पिता का सपना 
  • वॉलमार्ट ने इंडिया ग्रोथ समिट 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन किया शुरू
  • उत्तराखंड बजट 2026-27: सरकार का दावा ‘संतुलन’ के इन आठ मूल मंत्रों से होगा विकास
  • उत्तराखंड : गुलदार का आतंक फिर बढ़ा, 48 वर्षीय व्यक्ति को बनाया निवाला, क्षेत्र में दहशत
  • उत्तराखंड : बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल शुरू, विपक्ष ने की कानून व्यवस्था पर चर्चा की मांग
  • उत्तराखंड : बचा डेढ़ से दो दिन का स्टॉक, 25 दिन बाद ही बुक होगा अगला LPG सिलेंडर, कमर्शियल गैस सप्लाई रोकी
  • उत्तराखंड बजट सत्र का आज दूसरा दिन : सदन में उठे जनहित के सवाल, सड़कों पर कांग्रेसियों का हल्ला बोल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.