posted on : अगस्त 28, 2023 6:43 अपराह्न
कोटद्वार । सोमवार सुबह विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण पौड़ी के पौराणिक सिद्ध पीठ ज्वाल्पा देवी मंदिर पहुंची जहां उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने मां ज्वाल्पा से कोटद्वार में आपदा की संकट की घड़ी में सभी के कुशल सुरक्षित बनाए रखने और माता रानी का आशीर्वाद सभी पर बना रहे हैं इसके लिए प्रार्थना की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अपने बचपन के दिनों को याद किया जब वे मां ज्वाल्पा के दर्शन करने आया करती थी।



