केदारनाथ/ उखीमठ : विधान सभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल आज बाबा केदारनाथ के दर्शनों को पहुंचे। देवस्थानम बोर्ड ने उनका स्वागत किया। देवस्धानम बोर्ड के कार्याधिकारी एन.पी.जमलोकी ने जानकारी दी कि विधानसभा अध्यक्ष पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हेलीकॉप्टर से प्रात:9:00 बजे केदारनाथ धाम पहुंचे।

केदारनाथ से देवस्थानम बोर्ड के प्रशासनिक अधिकारी युद्धवीर पुष्पवान ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष ने सपरिवार बाबा के दर्शन किये। उन्हें बाबा केदारनाथ जी का प्रसाद भेंट किया गया।इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी युद्धवीर पुष्पवान सहित केदारनाथ धाम के पुजारी शिवशंकर लिंग, वेदपाठी यशोधर मैठाणी, मृत्युंजय हीरेमठ मौजूद रहे। केदारनाथ दर्शन के पश्चात विधानसभा अध्यक्ष बदरीनाथ धाम रवाना हुए।




Discussion about this post