शनिवार, मई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

त्यूनी तहसील में जुआ खेलते राजस्व कर्मियों का वीडियो वायरल, डीएम सविन बंसल ने लिया त्वरित एक्शन, राजस्व उप निरीक्षक को किया निलंबित

शेयर करें !
posted on : जून 26, 2025 7:29 अपराह्न
  • कार्यालय में जुआ खेलने वालों पर अब डीएम ने तरेरी नजर, लिया तत्काल सख्त एक्शन; किया निलम्बित
  • तहसील परिसर में जुआ खेलते वीडियो/फोटो वायरल; डीएम का एक्शन; राजस्व उप निरीक्षक रायगी निलम्बित
  • मामला संज्ञान में आते ही डीएम का धमाकेदार एक्शन  
  • प्रकरण की विस्तृत जांच हेतु तहसीलदार त्यूनी जांच अधिकारी नामित
  • जुआ खेल रहे अन्य लोगों की पहचान के निर्देश; दोषी कार्मिकों पर गाज गिरनी तय
  • कार्यालय में इस प्रकार का कार्यप्रवृत्ति क्षम्य नही – डीएम
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल ने कार्यालय में जुआ खेल रहे राजस्व कार्मिक की फोटो/वीडयो वायरल होने पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी चकराता/कालसी/ त्यूनी से जांच कराई। जांच में दोषी पाए जोन पर डीएम ने सम्बन्धित कार्मिक के विरूद्ध त्वरित एक्शन लेतेे हुए राजस्व उप निरीक्षक त्यूनी को निलम्बित कर दिया है।
तहसील त्यूनी परिसर में मैन गेट पर राजस्व कर्मियों की सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो कि खबर प्रकाशित की गई है डीएम ने उप जिलाधिकारी चकराता को वायरल वीडियों के सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी कालसी/ चकराता/ त्यूनी द्वारा प्रश्नगत प्रकरण की जॉच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। शिकायत पर उप जिलाधिकारी कालसी / चकराता / त्यूनी द्वारा प्रकरण में प्रेषित आख्या में उल्लेख किया कि तहसील कर्मियों द्वारा तहसील परिसर में ही ताश/जुआ खेला जा रहा था, जिसका मुख्य खिलाड़ी राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र रायगी स्पष्ट दिखायी दे रहा है, साथ ही उक्त प्रकरण का सोशल मीडिया एवं दैनिक समाचार पत्रों में भी खबरें प्रकाशित हुई है। प्रकरण में प्रथम दृष्टया राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र रायगी, तहसील त्यूनी की संलिप्तता स्पष्ट उजागर हो रही है। ऐसे कृत्य से आम जन मानस में विभाग / प्रशासन की छवि धूमिल हुई है। राजस्व उप निरीक्षक के विरूद्ध विभागीय आचरण नियमों के उल्लघंन करने पर तत्काल प्रभाव से उचित कार्यवाही किये जाने हेतु डीएम को आख्या प्रेषित की गई।
उप जिलाधिकारी कालसी/चकराता/त्यूनी से प्राप्त आख्या, जांच में की गई संस्तुति के आधार पर जिलाधिकारी ने नागचन्द, राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र रायगी, तहसील त्यूनी के विरूद्ध संलिप्तता सिद्ध होने तथा उत्तराखण्ड राज्य कर्मचारियों की आचरण नियमावली का भी उल्लंघन किये जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया कर दिया है, निलम्बन अवधि में राजस्व उपनिरीक्षक रायगी को तहसीलदार चकराता के कार्यालय में सम्बद्ध कर दिया है। प्रकरण में तहसीलदार त्यूनी को जांच अधिकारी, नामित करते हुए विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुंबई में 1,745 करोड़ की कोकीन बरामद, अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़
  • कोटद्वार : छात्राओं को दी गई सुरक्षा और डिजिटल जागरूकता की जानकारी
  • राशनकार्ड सत्यापन अभियान प्रारम्भ, अपात्र धारकों पर होगी कार्रवाई
  • घंटाघर में श्रमिक सम्मान कार्यक्रम, महिला श्रमिकों को सूट और पुरुषों को गमछा भेंट
  • केदारनाथ धाम पहुंचे गौतम अदाणी, बाबा केदार के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
  • वृद्धावस्था पेंशन से लेकर फ्री मोतियाबिंद सर्जरी तक, जानें CM की बड़ी बातें
  • मौसम के दिखे तीखे तेवर, कभी भारी गर्मी फिर अचानक भारी बारिश
  • घर और बाहर दोनों मोर्चों पर सक्रिय महिलाएं, काम का बोझ अब भी तीन गुना, पुरुष केवल इतने मिनट करते हैं काम
  • पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत, जांच में सहयोग की शर्त
  • उत्तराखण्ड का चारधाम यात्रा मॉनिटरिंग मॉडल बना मिसाल, हिमाचल प्रदेश के अधिकारी ने किया निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.