शुक्रवार, मार्च 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पर्यटकों से लूटपाट करने वाले शातिर गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : जून 22, 2025 11:13 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। फूलों की घाटी जाने वाले मार्ग पर घांघरिया के पास लक्ष्मण गंगा नदी के पास अज्ञात बदमाशों की ओर से पर्यटकों के साथ मारपीट के बाद लूटपाट करने वाले बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा है।

थानाध्यक्ष गोविंदघाट विनोद सिंह रावत ने बताया कि 20 जून को गाजियाबाद निवासी प्रेम कुमार ने थाना गोविन्दघाट पहुंच कर बताया कि अपने दो पुरुष और  दो महिला साथियों के साथ फूलों की घाटी घूमने आए थे। 19 जून की रात्रि करीब 12 बजे घांघरिया स्थित लक्ष्मण गंगा नदी पर बनी पुलिया के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोककर उन पर लाठी-डंडों और पत्थरों से मारपीट शुरू कर दी। उनकी जेब से पर्स में रखे तीन हजा रुपये छीन लिए। बदमाशों ने उनका कॉलेज पहचान पत्र भी लेकर फोटो खींची और धमकी दी कि यदि पुलिस को सूचना दी तो वे कॉलेज आकर गोली मार देंगे। थानाध्यक्ष ने बताया कि बदमाशों ने प्रेम कुमार के साथियों से मोबाइल फोन छीन कर जबरदस्ती कोड पूछकर कुल 47 हजार रुपये गूगल पे के माध्यम से किसी अज्ञात नंबर पर ट्रांसफर करवा दिए। बदमाशों ने महिला साथियों के साथ भी अभद्रता की और डरा धमकाकर उनकी तलाशी ली।

मामले की संवेदनशीलता और पर्यटन क्षेत्र को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई। थाना गोविन्दघाट पर तुरंत मुकदमा अपराध पंजीकृत किया गया। विवेचना चौकी प्रभारी घांघरिया अमनदीप सिंह को सौंपी गई और आरोपितों को पकड़ने के लिए थानाध्यक्ष विनोद सिंह रावत के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए सीसीटीवी फुटेज खंगालने, सर्विलांस की मदद लेने और संपूर्ण मार्ग की गहन निगरानी और रेकी करने का कार्य शुरू किया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि लूट की घटना में शामिल तीनों आरोपित  को घांघरिया बायपास रास्ते से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपितों के कब्जे से लूटा गया माल बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि आरोपितों की  पहचान गुरविंदर सिंह (उम्र 30 वर्ष), राजेंद्र सिंह (उम्र 21 वर्ष), वंशदीप सिंह (उम्र 20 वर्ष) के रूप में हुई है। ये तीनों  टीमोंवाल, अमृतसर (पंजाब) के रहने वाले हैं। पुलिस की ओर से इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्ती, डोईवाला और ऋषिकेश में कई भवन सील, कान्हरवाला भानियावाला तिराह और निर्मल बाग में कार्रवाई, टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में चला अभियान
  • प्राचीन माँ अम्बिका देवी मंदिर राजपुर में माता के भजनों और जागर पर झूमे भक्तगण
  • कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, उत्तराखण्ड के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक हुई चर्चा
  • स्कूल गेट से 11वीं के छात्र का अपहरण, जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा
  • महिला आरक्षण पर सरकार का फॉर्मूला तैयार, OBC कोटा नहीं, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी के बाद होगा लागू 
  • नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा किया
  • डॉक्टर तन्वी के आत्महत्या मामले में विस्तृत जाँच की जरुरत
  • बजाज फिनसर्व धुनिवर्स 31 मार्च को शंकर-एहसान-लॉय के साथ ‘वॉइस ऑफ नेशन’ का करेगा अनावरण, भारत के सबसे बड़े डिजिटल फर्स्ट म्यूजिक टैलेंट सर्च में से अपने विजेताओं की करेगा घोषणा
  • बिरही–निजमुला मोटर मार्ग पर ‘काली चट्टान’ बनी बड़ी समस्या, बरसात में बार-बार बाधित होती है आवाजाही
  • धार्मिक आयोजन सुसंस्कारित भारत के निर्माण में निभाते हैं अहम भूमिका – रेखा आर्या
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.