posted on : मार्च 4, 2023 4:50 अपराह्न
कोटद्वार । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार का श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, बादशाही थौल के कुलपति प्रोफेसर महावीर सिंह रावत ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया । जिसमें प्राचार्य एवं सभी प्राध्यापकों ने कुलपति का स्वागत और अभिनंदन किया। प्राचार्य ने शॉल उड़ाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं स्मृति चिन्ह देकर कुलपति का स्वागत किया । तदांतर प्राचार्य ने महाविद्यालय से संबंधित गतिविधियों एवं समस्याओं से कुलपति को अवगत कराया ।
इसी क्रम में छात्रसंघ अध्यक्ष अंकुश घिल्डियाल एवं सचिव शुभम सुयाल ने छात्रों की परीक्षा, परिणाम, अंकपत्र की त्रुटियों आदि समस्याओं को कुलपति के सामने रखा । कुलपति ने बहुत सरल शब्दों में छात्रसंघ पदाधिकारियों की उन समस्याओं को सुना और निराकरण का आश्वासन दिया कि वह इन समस्याओं को दूर करने के लिए अपना प्रयास करेंगे। इस अवसर पर डॉ आरएस चौहान, डॉ अमित जायसवाल, डॉ प्रवीण जोशी, डॉ अभिषेक गोयल, डॉ अनीता बिष्ट, डॉ भागवत सिंह रावत, डॉ योगिता, डॉ तनु मित्तल, डॉ ऋचा जैन, डॉ सीमा, डॉ डीएस चौहान, डॉ संजीव, डॉ किशोर चौहान, डॉ वंदना चौहान, डॉ रोशनी असवाल, डॉ सुनीता नेगी, डॉ अरुणिमा, डॉ मानसी वत्स, डॉ मीनाक्षी वर्मा, डॉ सुरभि मिश्रा आदि समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे।


