posted on : जनवरी 22, 2022 8:09 अपराह्न
देहरादून : जनपद नियंत्रण कक्ष ,रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF टीम को अवगत कराया गया कि खाकरा नामक जगह पर एक वाहन खाई में गिर गया है। जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट रतूड़ा से उप निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम को मौके पर पहुंचकर ज्ञात हुआ की उक्त वाहन में खकरा के समीप अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया, जिसमें एक ही व्यक्ति सवार था जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। SDRF टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थिती में 200 मीटर गहरी खाई में उतरकर उक्त युवक मंगल सिंह s/o पृथ्वीपाल उम्र 35 वर्ष निवासी जनपद पौड़ी गढ़वाल को मृत अवस्था में ट्रक से बाहर निकाला गया व मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।



