बुधवार, मई 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जनपद पौड़ी गढ़वाल में दो केंद्रो में टीकाकरण का किया गया शुभारंभ – जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल

शेयर करें !
posted on : जनवरी 16, 2021 8:38 अपराह्न

पौड़ी : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशभर के लोगों के साथ कोविड-19 वैक्सीनेशन के शुभारंभ अवसर पर वेब कास्टिंग के माध्यम से संवाद किया। उन्होंने कहा कि हमारे वैज्ञानिक प्रशंसा के हकदार हैं जो बीते कई महिनों से वैक्सीन बनाने में जुटे थे। उन्होंने कहा कि पहला टीका लगने के बाद दूसरी डोज कब दी लगेगी इसकी जानकारी भी आपके फोन पर दी जाएगी। कहा कि कोरोना वैक्सीन की दो डोज लगनी बहुत जरूरी है। वैक्सीनेशन में पहली व दूसरी डोज में लगभग एक माह का अंतराल रखा जाएगा।

जनपद पौड़ी के कोविड 19 वैक्सीनेशन शुभारंभ अवसर पर आज जिला अस्पताल पौड़ी में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज शर्मा, एसीएमओ/नोडल वैक्सीनेशन डॉ. जी एस तालियान सहित संबंधित अधिकारियों के साथ वैक्सीनेशन केंद्र का निरीक्षण कर, टीकाकरण लाभार्थियों का हाल जाना। लाभार्थी को प्रथम टीका लगने पर तालियों के साथ जोरदार स्वागत कर, प्रसन्नता जाहिर की। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मौके पर उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को टीकाकरण के समुचित कार्य को सुव्यवस्थित रूप से संचालन करने के निर्देश दिये। वहीं बेस अस्पताल कोटद्वार में उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा ने टीकाकरण स्थल का निरीक्षण कर, जिलाधिकारी के दिशा निर्देश पर कार्य को सुव्यवस्थित रूप से संचालन कर रहे है।

टीकाकरण के शुभारंभ अवसर पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि जनपद में दो केंद्रो में टीकाकरण शुभारंभ किया गया है। जिनमें जिला चिकित्सालय पौड़ी व बेस हॉस्पिटल कोटद्वार शामिल हैं। कहा कि जनपद में प्रथम चरण में 3420 लोगों को टीकाकरण के दायरे में रखा गया है। जिसमें अधिकांश हेल्थ वर्कस व सफाई कर्मचारी हैं। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय पौड़ी में प्रथम दो दिवस में 128 व बेस हॉस्पिटल कोटद्वार में 158 व्यक्तियों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। कहा कि वैक्सीनेशन टीकाकरण लगने के बाद टीकाकरण लाभार्थी को 30 मिनट तक ऑब्जरवेशन मे रखा जा रहा है साथ ही अगर किसी टीकाकरण लाभार्थी का स्वास्थ्य बिगड़ता है तो इसके लिये भी पूरी तैयारी की गई है।

जिला चिकित्सालय पौड़ी में टीकाकरण सफाई नायक लोकेंद्र कुमार, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश राणा, व नसिंग ऑफिसर ललीता नेगी तथा बेस अस्पताल कोटद्वार में वार्ड बॉय रफीक अहमद एवं डा. जे.पी. ध्यानी, व डॉ. सुनील शर्मा को लगाया गया। जो प्रथत तीन टीका में शामिल है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश सिह राणा ने टीकाकरण के उपरान्त अपना अनुभव साझा करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि कोविड वैक्सीनेशन टीका लगने बाद कोई परेशानी नहीं हुई। कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने बहुत ही तेजी के साथ अच्छा कार्य कर टीका बहुत ही कम समय में जनता तक पहुंचाया है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी लोग टीका लगाएं और इस बीमारी से निजात पा सके।

वहीं नर्सिंग ऑफिसर ललीता नेगी ने बताया कि टीका लगने से एक दिन पूर्व फोन पर मैसेज आया था, आज सत्यापन के बाद टिका लगाया गया, टीका लगने के बाद कोई तकलीफ नही हुई, 30 मिनट तक ऑब्जवेशन में रखा गया वहां पर भी किसी प्रकार की परेशानी नही हुई, समुचित व्यवस्था सुगम बनाये गये है जिससे टीका भी आसानी से लग गई, कहा कि चिकित्सा एवं स्टाफ सभी तैनात उन्होने भारत के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राज्य सरकार, तथा वैज्ञानिकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होने सभी नागरिकों को टीका लगाने की बात कही, कहा कि इसे लगाने में कोई परेशानी नही है, टीका लगा कर अपने को सुरक्षित रखें।

बेस अस्पताल कोटद्वार में उपजिलाधिकारी कोटद्वार योगेश सिंह महर की निगरानी में वैक्सीनेशन टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण बेस हॉस्पिटल कोटद्वार में 158 व्यक्तियों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। टीकाकरण की समुचित कार्य को सुगमता से संपादित किया जा रहा है। बेस अस्पताल के डॉ. जे सी ध्यानी ने अपना टीकाकरण का अनुभव साझा करते हुए कहा कि टीकाकरण के पहले दिन फोन पर मैसेज आया और टीका लगने के बाद उन्हें 30 मिनट के लिये आब्जरवेशन में रखा गया। उन्होंने जनता तक जल्द वैक्सीन पहुंचाने के लिये केन्द्र एवं सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर एसडीएम सदर एसएस राणा, डॉ. अजय रौतेला, तहसीलदार एच. एम. खण्डूडी, डॉ. आर.पी. सिंह सहित अन्य हेल्थ वर्कस उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हरिद्वार में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद
  • पौड़ी गढ़वाल : नशा बना हादसे की वजह
  • सही मार्गदर्शन से छात्र चुन सकते हैं बेहतर भविष्य – नेहा भट्ट
  • हिमंत बिस्वा सरमा ने दूसरी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
  • कोटद्वार पुलिस, एएनटीएफ व सीआईयू की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, डेढ़ किलो से अधिक चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
  • पौड़ी गढ़वाल : अशोक जोशी ने संभाली मुख्य विकास अधिकारी की जिम्मेदारी, विकास कार्यों को गति देने पर रहेगा फोकस
  • माणा क्षेत्र में नई पार्किंग व्यवस्था लागू, यातायात दबाव हुआ कम
  • अवैज्ञानिक वेतनमान संशोधित करने की मांग, सीटू ने उठाई आवाज
  • नए लेबर कोड में बड़ा बदलाव : 4 दिन काम, 3 दिन छुट्टी का विकल्प, ओवरटाइम पर मिलेगा दोगुना भुगतान
  • सड़क सुरक्षा पर पौड़ी पुलिस सख्त, यातायात नियम तोड़ने वाले 87 वाहन चालकों पर कार्रवाई
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.