posted on : जनवरी 29, 2021 10:30 अपराह्न
कोटद्वार : उत्तराखण्ड विकास पार्टी के अध्यक्ष मुजीब नैथानी ने कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय कम से कम तीन सेक्शन्स के साथ खोलने की मांग की। उविपा अध्यक्ष मुजीब नैथानी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इक्कीसवीं सदी में भी गढ़वाल का प्रवेश द्वार केंद्रीय विद्यालय से महरूम है और नेता लगातार इसके खुलने की बयानबाजी करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सरकार ने केंद्रीय विद्यालय नहीं खोला तो भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त करवाने के वे पूरे प्रयास करेंगे। आज जरूरत है कि विकास कार्यों के लिए सरकारों को चेताया जाय। जनता की अनुयय विनय सुननी सरकारों ने बन्द कर दी है।





Discussion about this post