posted on : मार्च 19, 2022 7:00 अपराह्न
उत्तरकाशी/देहरादून : उत्तरकाशी – भटवाड़ी द्वारी गांव में एक युवक द्वारा नदी में कूदने का किया प्रयास, SDRF उत्तराखंड पुलिस ने वक़्त रहते की युवक के प्राणों की रक्षा । आज 19 मार्च 2022 को SDRF टीम को सूचना मिली कि भटवाड़ी क्षेत्र के द्वारी गांव में एक युवक पुल के ऊपर चढ़ गया है और नदी में छलांग लगाने की कोशिश कर रहा है।
उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर SDRF पोस्ट भटवाड़ी से मुख्य आरक्षी महिपाल सिंह के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुंची, जहाँ एक युवक नाम सचेंद्र पुत्र कमल सिंह रावत उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम द्वारी, नटिण पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगाने की कोशिश कर रहा था। युवक पुल पर बेहद खतरनाक स्थान पर चढ़ गया था और अत्यंत आवेश में था। ज़रा सी भी गलती प्राणघातक सिद्ध हो सकती थी। ऐसे में SDRF टीम द्वारा अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए बेहद सूझबूझ से स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया गया। युवक को प्रेमपूर्वक समझाते हुए उस तक पहुंच बनाई गई व बिना वक़्त गवाये रेस्क्यू कर पुल से सुरक्षित नीचे उतारा गया व एसडीएम महोदय के सुपुर्द किया गया।




