उत्तरकाशी/यूके (कीर्तिनिधी सजवाण): पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के दिशा निर्देश में ड्रग्स ,नशा,व मादक पदार्थों की बढ़ती प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने व जनपद में हो रही अवैध तरीके से नशीले पदार्थों की क्रय विक्रय करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी के दिशा निर्देश पर डुन्डा पुलिस चौकी इंचार्ज रमन बिष्ट के नेतृत्व में गत रात सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
रात्रि चेकिंग के दौरान रेणुका मंदिर के नेशनल हाईवे के पास दो व्यक्तियों अंग्रेज सिंह पुत्रअखिलेश सिंह ग्राम पोस्ट श्रीकोट थाना धरासू उत्तरकाशी,पूर्ण चंद रमोला पुत्र स्व भाग चंद रमोला निवासी नंद गांव पोस्ट गंगनानी थाना बड़कोट उत्तरकाशी को वाहन संख्या यूके 10TA0071(मैक्स) में 12 पेटी में लगभग 576 (पावे सोलमेट व्हिस्की फॉर ईच अदर) परिवाहन करते हुए गिरफ्तार किया।वहन को डुन्डा पुलिस द्वारा मौके पर सीज किया गया।बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त दोनों अभियुक्तों के विरुद्धचौकी डुन्डा कोतवाली उत्तरकाशी पर आबकारी अधिनियम के तहतअभियोग पंजीकृत किया गया। बरामदगी /गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक चौकी डुन्डा रमन सिंह बिष्ट, कॉन्स्टेबल गोविंद सिंह बिष्ट, कॉन्स्टेबल प्रमोद सिंह शामिल थे ।




Discussion about this post