posted on : मई 4, 2022 7:44 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): चार धाम यात्रा के दृष्टिगत उत्तरकाशी बाजार में यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुचारु बनाए रखने के लिए आज यातायात पुलिस उत्तरकाशी द्वारा निरीक्षक यातायात राजेंद्र नाथ के नेतृत्व में जो चढ़ा में अभियान चलाकर नो पार्किंग में रोड पर खड़े हुए 30-35 दोपहिया वहनों को उठाकर पुलिस लाइन में दाखिल किया गया। उत्तरकाशी पुलिस की आप सब लोगों से अपील है कि कृपया चार धाम यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने में उत्तरकाशी पुलिस का सहयोग करें अनावश्यक रोड के किनारे पर अपने वाहनों को खड़ा ना करें।




