posted on : अगस्त 23, 2022 6:12 अपराह्न
उत्तरकाशी : उत्तरकाशी थाने में सूचना मिली की जोशियारा बाजार में एक छोटी बच्ची उम्र लगभग 5 वर्ष अकेले हैं और रो रही है लोगों के द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी वह कुछ बता नहीं पा रही है इसकी सूचना पुलिस को दी गई । सूचना मिलते ही मिलते ही थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार द्वारा 112 वाहन में तैनात कर्मचारियों को जोशियाण रवाना किया गया। वाहन में तैनात कर्मचारी कॉन्स्टेबल चंदन सिंह, कॉन्सटेबल प्रेमलाल के द्वारा बच्ची को उठाकर मोहल्ले में प्रत्येक परिवार से पूछताछ की गई। काफी खोजबीन व कड़ी मेहनत करने के बाद एक व्यक्ति द्वारा बच्चि खुशबू उम्र 5 वर्ष पुत्री मोहम्मद आलमगीर मां शाहजहां बेगम निवासी पहाड़पुर जिला मोतिहारी बिहार की मूल निवासी बताया । जो कि कंसैण में मजदूरी कर किराए के मकान में रहते हैं। बच्ची के परिवार वालों से बात करने पर पता चला की बच्ची सुबह बाजार तरफ निकल गई गई। परिवार वालों के खोजबीन करने पर नहीं मिली। परिवार के सदस्यों व मोहल्ले वालों के द्वारा उक्त टीम की प्रशंसा की गई। मां बच्ची को पाकर बहुत खुश है।


