उत्तरकाशी (कीर्तिनिधि सजवाण): विगत 07 अगस्त 2022 को सुरेन्द्र कुमार पटेल, टैक्नीशियन इंन्डस कंम्पनी के द्वारा थाना कोतवाली उत्तकाशी में आकर मोबाईल टावरों में एयरटेल के BTS 4G मशीन को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में एक लिखित तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 66/22 धारा 379 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। उक्त कंम्पनी द्वारा यह भी अवगत कराया गया है कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अन्य जगहों पर क्रमशः ब्रह्मखाल, लम्बगांव-टिहरी गढवाल, उत्तरकाशी व पुरोला से मोबाईल टावरों से BTS 4G मशीन चुराये गए है। एक मशीन की कीमत लगभग चार से पांच लाख रु0 है अभियोग की विवेचना उ0नि0 प्रकाश राणा के सुपुर्द की गयी। मामले की गम्भीरता देखते हुये पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, अर्पण यदुवंशी द्वारा सीओ उत्तरकाशी, अनुज कुमार व सीओ ऑपरेशन, प्रशान्त कुमार को मामले के अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उचित दिशा-निर्देश दिये गये। मामले के त्वरित अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिनेश कुमार, एसएचओ कोतवाली उत्तरकाशी के नेतृत्व मे एसओजी व कोतवाली पुलिस की एक संयुक्त टीम गठित की गई।

उक्त टीम द्वारा जनपद उत्तरकाशी, टिहरी गढवाल, हिमांचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश के लगभग 250-300 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गये। हरियाणा, गाजियाबाद, नोयडा, दिल्ली में कई जगहो पर मोबाईल टावरो में इन्सटोलेशन करने वाले व्यक्तियों, मोबाईल टावरो की विभिन्न इन्सटोलेशन कम्पनियों के इंजनियरों से गहनता से पूछताछ व उक्त टावरों के पास कुछ संदिग्ध मोबाईल नंम्बरों की डम्प डाटा सीडीआर के अवलोकन कर गोपनीय जानकारी एकत्रित की गयी। साक्ष्य जुटाने पर एक संदिग्ध वाहन DL 13CA 8281 वैगनार कार प्रकाश में आया। गोपनीय सूचना पर उक्त टीम द्वारा गहन खोजबीन करते हुए करते हुये अथक प्रयास कर आज प्रातः देवीधार के पास उक्त वाहन बैगनार कार सं0 DL 13CA 8281 को रोककर चैक किया गया। उत्तर प्रदेश निवासी दो लोगों चन्द्रप्रकाश पुत्र कालीचरण निवासी मुरादनगर शर्मा गली मुरादनगर गाजियाबादऔर कुलदीप पुत्र स्वर्गीय ओमपल निवासी यस यस एल थाना खतौली जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। कार से लगभग 25,00000 रुपये/ की कीमत के पांच BTS (बेसबैण्ड) व खोलने के उपकरण(टूल्स) भी बरामद हुए।
अभियुक्तों द्वारा पूछताछ करने पर बताया कि इन लोगों ने मोबाईल टावरों में अलग अलग जगहों पर इन्सटोलेशन का काम किया है। चन्द्र प्रकाश 7–8 महीने पहले उत्तरकाशी में कई जगहों पर इन्सटोलेशन का काम कर चुका है। कुलदीप ने प्रेम प्रकाश को फोन करके बताया कि उसका एक परिचित आहिल जो जानसट, खतौली का रहने वाला है तथा हैदराबाद में काम करता है। उसने बताया कि टावरों में लगने वाला बेसबैण्ड काफी महंगा बिकता है, यदि कही से इंतजाम करो तो अच्छा पैसा मिलेगा। पैंसों के लालच में प्रेमप्रकाश इस काम के लिए राजी हो गया। चोरी के लिए इनके द्वारा एक कार का इंतजाम किया जो प्रेमप्रकाश ने अपने साले के दोस्त से घूमने के बहाने से ली थी। यहां आने के लिए इनको पास खर्चा नही था तो प्रेमप्रकाश ने अपने दोस्त संजीव तोमर जो बडौत बागपत का रहने वाला है अपने साथ तैयार किया। फिर उक्त गैंग ने उत्तरकाशी व टिहरी के कई क्षेत्रों में टावरों की रैकी की तथा अलग-अलग दिनों क्रमशः ब्रह्मखाल, लम्बगांव, सब्जी-मण्डी, ज्ञानसू उत्तरकाशी व पुरोला से बेसबैण्ड उतारकर चोरी को अंजाम दिया गया । संजीव तोमर इनके साथ चोरी करने के बाद अपने घर चला गया था। ये दोनो हिमांचल प्रदेश से रैकी करते हुए उत्तरकाशी की ओर आ रहे थे, जिनको देवीधार के पास गिरफ्तार किया गया।
BTS 4G मशीन चोरी के सम्बन्ध में थाना पुरोला, धरासू, कोतवाली उत्तरकाशी व थाना लम्बगांव जनपद टिहरी गढवाल में मोबाईल टावरों से BTS (बेसबैण्ड) के चोरी होने के सन्दर्भ में अभियोग पंजीकृत है। अभि0 प्रेमप्रकाश के विरुद्ध वर्ष 2015 में साउथ दिल्ली के संगम बिहार थाने पर चोरी का मुकदमा पंजीकृत है, जिसमें उसको कई बार जेल भी हो चुकी है।
अभियुक्त प्रेमप्रकाश व कुलदीप द्वारा बताया गया कि कुलदीप के जान पहचान का आहिल (बबली) जो जानसट, खतौली का रहने वाला है तथा हैदराबाद में LED TV इन्सटोलेशन का काम करता है, जहां कुलदीप ने भी साथ-साथ काम किया था। उसके यह कहने पर कि BTS (बेसबैण्ड) को अन्तराष्ट्रीय स्तर पर ऊंचे दामों में बेचा जाता है, प्रेम प्रकाश, कुलदीप व संजय तोमर के द्वारा विभिन्न जगहों पर इन BTS (बेसबैण्ड) को चोरी किया गया। पुलिस उक्त मामले की गहनता से छान-बीन कर रही है। मामले में दो और अभियुक्त वांछित है, जिनको जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा। जाँच/विवेचनात्मक कार्यावाही जारी हैं अभियुक्तों के और अधिक आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा टीम को ₹5000 वह प्रशस्ति प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की गई साथ ही टेक्नीशियन इंन्डस कंपनी द्वारा द्वारा भी पुलिस टीम को ₹25000 का इनाम दिया गया।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
- निरीक्षक दिनेश कुमार- प्रभारी कोतवाली, उत्तरकाशी
- उ0नि0 प्रकाश राणा- प्रभारी चौकी बाजार, कोतवाली उत्तरकाशी
- का0 दीपक
- का0 नीरज
- का0 मनीष कुमार
-
का0 सुनील सिह राणा- SOG उत्तरकाशी
-
का0 ओसाफ खान- SOG उत्तरकाशी


