posted on : सितम्बर 8, 2022 1:58 अपराह्न
उत्तरकाशी : थाना कोतवाली उत्तरकाशी द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार जारी अभियान के तहत 16 बोतलें अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करते हुये 01 तस्कर गिरफ्तार किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा प्रतिदिन थानाक्षेत्रांतर्गत चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है, इसी तहत में कल चैकिंग के दौरान तांबाखाणी सुरंग के पास नम राज सैनी पुत्र गगन सैनी निवासी ग्राम भारती पोस्ट दिल्ली थाना पुलगांव जिला कालिकोट नेपाल हाल निवासी इंदिरा कॉलोनी तम खानी उत्तरकाशी उम्र करीब 22 वर्ष जो की पीठ में एक सफेद कट्टा लटकाए हुए था। सन्देह के आधार पर रोककर पूछताछ करनी चाही तो व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगा जिसका पीछा करते हुए का0 नीरज द्वारा पकड़ लिया गया,जिससे पूछताछ की गयी जिसके पास से चैकिंग के दौरान बैग से 16 बोतलें सोलमेट ब्ल्यू अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई । जिसकी कीमत लगभग 12800 रूपये आंकी गई। उसके विरोध आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
गिरफ्तार / बरामद करने वाली पुलिस टीम
- का0 16 ना0पु0 नरेन्द्र पुरी
- का0 18 स0पु0 नीरज – कोतवाली उत्तरकाशी ।
- का0 काशीष भट्ट-एस0ओ0जी0 उत्तरकाशी ।
- का0 पवन चौहाना-एस0ओ0जी उत्तरकाशी ।
- का0 ना0पु0 प्रशांत राणा – एडीटीएफ उत्तरकाशी ।


