उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में नशे, मादक द्रव्यों एवं ड्रग्स की बढती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व जनपद में अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी के पर्यवेक्षण मे आज 04 जनवरी 2021 को चौकी नौगांव पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान स्थान कुण्ड गांव जाने वाले रास्ते के पास से एक महिला अभियुक्ता को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्त के विरुद्ध चौकी नौगांव पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
1- कानि0 -शेखर कवि
2- म0कानि0- दीपा रावत





Discussion about this post