posted on : अगस्त 6, 2022 9:35 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधि सजवाण): आगामी मुहर्रम व स्वतंत्रता दिवस के त्योहारों के मध्य नजर पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में आज की सांय को कोतवाली पुलिस द्वारा एसएचओ दिनेश कुमार के नेतृत्व में उत्तरकाशी क्षेत्रान्तर्गत स्थित होटल-ढाबों व नदी घाटों पर सघन चैकिंग अभियान चलाकर चैकिंग की गई। जिसमें 06 लोगों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।नदी-घाटो व होटल ढाबों पर आगे भी उत्तरकाशी पुलिस का चैकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


