उत्तरकाशी (कीर्तिनिधि सजवाण): पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में नशे एवं मादक द्रव्यों के खिलाफ उत्त्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उत्तरकाशी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा गत रात्रि को मातली तथा डुंडा क्षेत्र में होटल-ढाबा चैकिंग की गई। रात्रि चैकिंग के दौरान मातली तिराहा गेट के पास से 02 व्यक्तियों दीपक भंडारी पुत्र बिजेंद्र सिंह निवासी नाकुरी कोतवाली उत्तरकाशी व नरेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 सुरेंद्र सिंह निवासी मातली उत्तरकाशी को 79 पव्वे (सोलमेट ब्लू व्हिस्की)अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। जिनके खिलाफ कोतवाली उत्तरकाशी मेआबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। उत्त्तरकाशी पुलिस का चैकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, अवैध नशे के सौदागरों व नशेडी/उपद्रवियों/मनचलों की धरपक्कड़ कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



