शनिवार, मार्च 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तरकाशी : हर्षोल्लास से मनाया गया लोकपर्व देवलांग, उमड़ा हजारों लोगों का हुजूम

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 3, 2024 2:44 अपराह्न

उत्तरकाशी : पौराणिक लोकपर्व देवलांग उत्साह और उमंग के साथ परंपरानुसार मनाया गया। अंधेरे से उजाले की ओर के प्रतीक माने जाने वाले देवलांग पर्व के मौके पर बड़ी संख्या में प्रदेशभर के साथ ही देश के विभिन्न राज्यों से लोग पर्व को देखने पहुंचे थे। मंदिर परिसर में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

साठी-पानशाई थोकों के लोगों के साथ ही मेले में पहुंचे लोगों पारंपरिक लोक नृत्य और क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति में सराबोर नजर आए। सुबह करीब पांच बजे देवलांग का उत्साह और रोमांच अपने चरम पर नजर आया।

देवलांग को हाथों, डंडों और कैंचियों के सहारे उठाए जाने की प्रक्रिया के साथ ही वह पल भी नजदीक आने लगता है। इस पल हजारों लोग हर साल इंतजार करते हैं। सुबह होते ही भोर की पहली किरण के साथ ही छ: से साढ़े छः के बीच देवलांग को खड़ा कर दिया गया।

देवलांग खड़ी होने के साथ ही राजा रघुनाथ, श्री मड़केश्वर महादेव और संगटारू वीर के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। लोगों ने श्री राजारघुनाथ का आशीर्वाद लिया और देवलांग की राख से टीका कर अपने घरों की ओर रवाना हो गए।

देवलांग पर्व की संपन्नता मड़केश्वर धाम में वहन और पूजा के बाद ही पूर्ण माना जाता है। देवलांग पर आग लगने के बाद मड़केश्वर धाम के पुजारी गौड़ ब्राह्मण गौर गांव के ग्रामीणों के साथ काफी संख्या में भक्त दर्शनार्थ मंदिर में पहुंचते हैं। वहन और पूजा होने का साथ ही इस वर्ष की देवलांग का विधिवत पूर्णता हो गई।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, जेसीबी से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
  • सांसद डॉ. नरेश बंसल ने स्वदेश दर्शन परियोजनाओं पर उठाया सवाल, पर्यटन मंत्री ने दी विस्तृत जानकारी
  • कांग्रेस विधायकों ने रसोई गैस संकट पर सरकार को घेरा
  • महिलाओं की समस्याओं का होगा जल्द निदान
  • उक्रांद नेता काशी सिंह ऐरी व पुष्पेश त्रिपाठी को पुलिस ने पांडुवाखाल में किया गिरफ्तार
  • कोटद्वार में पिकअप से 35 गैस सिलेंडर बरामद, चालक पर एफआईआर की कार्रवाई
  • बीकेटीसी की दस्तूर उपसमिति का बड़ा फैसला, तीर्थ पुरोहितों के दस्तूर में 10–20% तक बढ़ोतरी
  • सोशल मीडिया पर महिला के निजी फोटो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
  • नीलम देवी की गाय बनी चैंपियन, पशुपालकों को दिए गए पुरस्कार
  • जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में सहकारिता समितियों को सशक्त कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने पर जोर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.