शुक्रवार, जून 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तरकाशी : डीएम अभिषेक रूहेला ने वर्षा काल के दौरान संभावित आपदा से निपटने के लिए ली समीक्षा बैठक, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : जून 28, 2022 9:58 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): आगामी वर्षाकाल के दौरान सम्भावित आपदा से निपटने से सम्बंधित पूर्व तैयारियों की स्थिति की समीक्षा करते  हुये। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम से जुड़े सभी विभागों को अलर्ट मूड पर रहने के निर्देश दिए। डीएम ने मानसून आने से पहले नगरीय क्षेत्रों में  नालियों की साफ-सफाई एवं पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश ईओ नगर पालिका को दिए। एनएच,बीआरओ,लोनिवि, पीएमजीएसवाई विभाग को अपने -अपने सड़क मार्गों के कलवटों औऱ नालियों की नियमित सफाई व्यवस्था सुचारू रखने को कहा। साथ ही एनएच, लोनिवि और बीआरओ को मोटर पुलों की सफाई एवं पानी की निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आपदा के दौरान सड़क खोलने का रिस्पांस टाइम कम करने को लेकर चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर जेसीबी,पोकलैंड आदि पर्याप्त संसाधन तैनात करने के निर्देश दिये। संवेदनशील स्थान पर जेसीबी मशीन के ऑपरेटर,वाहन चालक, सम्बंधित विभाग के अधिकारियों एवं जिला आपदा प्रबंधन विभाग के फोन एवं दूरभाष नम्बर प्रदर्शित कर संवेदनशील स्थान का साइन बोर्ड भी लगाने को कहा।
जिलाधिकारी ने सभी तहसील में आपदा के दौरान उपयोग में लाए जाने वाले एनर्जी फूड की सौ-सौ किट तैयार रखने के निर्देश दिए। ताकि जरूरत पड़ने पर उसे त्वरित उपयोग में लाया जा सकें। पुलिस विभाग को सभी थानों एवं आपदा प्रबंधन  को रेस्क्यू उपकरणों को क्रियाशील रखने को कहा। जिलाधिकारी ने मानसून काल को देखते हुए खाद्य आपूर्ति विभाग को अगले तीन महीने का राशन अग्रिम वितरित करने व गोदाम में पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को दवाइयां एवं अन्य मेडिकल उपकरणों का पर्याप्त स्टॉक रखने को कहा  इस हेतु मुख्य विकास अधिकारी को मोनिटरिंग करने के निर्देश दिये।विद्युत विभाग को विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने तथा विद्युत लाइन की पेट्रोलिंग औऱ लोपिंग करने के निर्देश दिए। आपदा के दृष्टिगत जल संस्थान को सभी तहसीलों में एचडीपीई पाइप का स्टॉक रखने को कहा। ताकि  आवश्यकता पड़ने पर त्वरित उपयोग में लाया जा सकें।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि जनपद के अंर्तगत मार्गो  के अत्यधिक संवेदनशील,दुर्घटना सम्भावित क्षेत्र का चिन्हीकरण किया गया है। अत्यंत संवेदनशील चिन्हित स्थल की संख्या 16 है अन्य मुख्य मार्गों के भूस्खलन से संवेदनशील स्थलों की संख्या 46 और दुर्घटना सम्बंधित अत्यंत खतरनाक स्थान 14 है। इसके अतिरिक्त सम्बंधित विभागों द्वारा संवेदनशील स्थानों पर 56 क्रेश बेरियर लगाए गए है। संवेदनशील स्थानों पर 63 जेसीबी, डोजर, पोकलेन आदि तैनात करने का कार्य गतिमान  है। बैठक में सीडीओ गौरव कुमार, एडीएम तीर्थपाल सिंह, सीएमओ डॉ. केएस चौहान, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल सहित एनएच, लोनिवि,बीआरओ,पीएमजीएसवाई के अधिकारी उपस्थित रहें।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धामी कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय, 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर
  • कैबिनेट बैठक में पूर्व सीएम खण्डूरी और जसपाल राणा को दी गई श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली रफ्तार, बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह
  • परमार्थ निकेतन मंदिर चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  • ओवरटेक विवाद के बाद श्रीनगर पुलिस की तत्परता, 6 लोगों का चालान
  • कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगी मुहर, उत्तराखंड पूर्ण साक्षर राज्य घोषित
  • NEET परीक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सतर्क, SSP ने परीक्षा केंद्रों का किया स्थलीय निरीक्षण
  • जोशीमठ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 43 यूनिट रक्त एकत्र
  • सिमली बेस अस्पताल की मांग को लेकर महापंचायत
  • फूलों की घाटी में पर्यटकों का रिकॉर्ड आगमन, 17 दिन में पहुंचे 3628 सैलानी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.