उत्तरकाशी /यूके (कीर्तिनिधी सजवाण): जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने यमुनोत्री क्षेत्र पहुंच कर यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आगामी यात्रा काल के लिए भूस्खलन प्रभावित पैदल मार्ग को दुरुस्त कर यात्रा के लिए सुरक्षित एवं सुगम बनाने के निर्देश सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को दिए हैं।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने यमुना घाटी क्षेत्र भ्रमण के दौरान यमुनोत्री धाम क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भंडेली गाड़ में बीते माह पहाड़ी से अचानक भूस्खलन सक्रिय होने के चलते भूस्खलन के कारण यहां पर लोनिवि द्वारा वैकल्पिक मार्ग तैयार किया तथा यात्रा को सुचारू किया गया. जिलाधिकारी ने आगामी यात्रा काल के लिए भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के अंतर्गत पैदल मार्ग को सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए तैयार करने के निर्देश दिए।। जिससे आने वाली चार धाम यात्रा में किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न हो। उन्होंने वैकल्पिक पुल के स्थान पर अस्थाई पुल बनाने तथा मार्ग को सुरक्षित एवं सुगम बनाने को पहले ही संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया था. जिसके अनुरूप भंडेली गाड़ में वैकल्पिक मार्ग पर बनाए गए कच्चे पुल के स्थान पर वैलीब्रिज बनाने तथा पैदल मार्ग के निर्माण के लिए सुरक्षित एवं सुगम बनाने को लोनिवि द्वारा इसकी डीपीआर तैयार की गई.
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने यमुनोत्री धाम क्षेत्र में गेल द्वारा बिछाई गई टाइल्स, शौचालय निर्माण एवं अन्य कार्यों का भी निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्यों में तेजी लाने व उच्च गुणवत्ता के साथ ससमय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए. इस मौके पर उपजिलाधिकारी बड़कोट चतर चौहान, एनएच के अधिशासी अभियंता नवनीत पांडे सहित, लोनिवि , यमुनोत्री मंदिर समिति सचिव कृतेश्वर उनियाल, सिंचाई विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।




Discussion about this post