सोमवार, मई 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तरकाशी : जिलाधिकारी ने ली सड़क सुरक्षा निगरानी समिति की बैठक

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 23, 2020 12:25 अपराह्न

उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सड़क सुरक्षा निगरानी समिति की बैठक लेते हुए कहा कि वाहन दुर्घटनाओं का मुख्य कारण तेज रफ्तार से वाहन चलाना, वाहन चालक द्वारा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करना, ओवरलोडिंग करना, रेड लाइट जंप करना, शराब के नशे में वाहन का संचालन करना, परंतु उक्त के अतिरिक्त राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य मार्गों एवं जनपद की अन्य जिला मार्ग व ग्रामीण मार्गों के आसपास अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों सड़कों पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण सड़कों पर अनाधिकृत रूप से पढ़े रेत बजरी सीमेंट अन्य निर्माण सामग्री सड़कों पर लावारिस पड़ी निर्माण सामग्री सार्वजनिक स्थानों एवं सड़कों पर अवैध रूप से लगे होर्डिंग बिजली के पोल झूलते हुए तार सड़कों के किनारे नालियों पर पड़े मलबे पुराने वाहनों के संचालन आदि कारणों से भी दुर्घटनाओं की संभावना होती है l

जिलाधिकारी ने जनपद में वाहन दुर्घटनाओं एवं सुरक्षित यातायात के दृष्टिगत वाहन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने हेतु संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि आज से 15 दिन तक सामूहिक विशेष अभियान चलाकर प्राथमिकता से निम्न कार्य करना सुनिश्चित करें, साथ ही आवश्यकता पड़ने पर पुलिस एवं उप जिलाधिकारियों का भी सहयोग प्राप्त कर सकते हैं l

राष्ट्रीय राजमार्ग जिला मार्गों एवं ग्रामीण मार्ग व आबादी क्षेत्रों के मार्गों पर किए गए अतिक्रमण एंव दुकानदारों द्वारा अवैध रूप से सड़क पर रखे गए सामान रेडी, ठेली लगाना l सड़कों पर अनाधिकृत रूप से लावारिस पड़ी सामग्री यथा- रेत, बजरी, सीमेंट अन्य निर्माण सामग्री जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न होती है, तथा सड़क दुर्घटना की संभावना उत्पन्न हो जाती है l

जिलाधिकारी ने इस संबंध में संबंधित सड़क निर्माण इकाई, नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला पंचायत को निर्देशित किया है कि उक्त के संबंध में तत्काल कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे l

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों सड़कों आबादी क्षेत्रों एवं नगर क्षेत्रों में अवैध रूप से लगाए गए हार्डिंग, बैनर, बिजली के पोल एवं झूलते हुए तार क्षतिग्रस्त पानी के पाइप आदि से वाहन चालक की दृष्टि बाधित होती है जिससे सड़कों पर लगाए गए आवश्यक साइन बोर्ड चेतावनी व वाहन चालक को नहीं दिखाई पड़ते हैं l इससे भी सड़क एंव वाहन दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती हैl दूसरी ओर शहर की सुंदरता साफ-सफाई भी प्रभावित होती है l इस संबंध में अधीक्षण अभियंता लोनिवि, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई, विद्युत विभाग, जल संस्थान समस्त अधिकारी नगर पालिका नगर पंचायत, जिला पंचायत को निर्देशित किया जाता है कि सार्वजनिक स्थानों सड़कों आबादी एवं नगर क्षेत्रों में अवैध रूप से लगाए गए हार्डिंग बैनर बिजली के पोल झूलते हुए तार क्षतिग्रस्त पानी के पाइप आदि को तत्काल हटाना सुनिश्चित करें l

जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश है कि सड़कों पर एंव सड़क के किनारे अनाधिकृत रूप से खड़े किए गए निष्प्रयोज्य चलायमान वाहन तथा नो पार्किंग एरिया में खड़े किए गए वाहनों का चालान कर उक्त वाहनों को सड़कों से हटवाना सुनिश्चित करें l साथ ऐसे वाहन जिन की वैधता समाप्त हो चुकी है अथवा निष्प्रयोज्य हैं, फिर भी वाहन स्वामियों द्वारा उनका संचालन अवैध रूप से किया जा रहा है इस संबंध में भी आवश्यक कार्यवाही कि जाए l

उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्यों से सड़कों के किनारे बनी नालियां मलबे से भरी है, जिससे नालियों में बहने वाला पानी नाली के बजाय सड़कों पर बहता रहता है l सड़कों पर गड्ढे बन जाते हैं l जिससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है l उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़कों के किनारे नालियों पर पड़े मलबे की तत्काल साफ-सफाई की जाए तथा समय-समय पर नालियों की मरम्मत अनुरक्षण करना सुनिश्चित करें।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • तेंदुआ – गुलदार या लेपर्ड : रहस्य, रोमांच और वास्तविकता का संगम
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में 4 मई को रक्तदान शिविर, छात्र-छात्राएं करेंगे सहभागिता
  • मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से बदली राहुल गुसाईं की जिंदगी, गांव में शुरू किया रोजगार, डेयरी व्यवसाय से बने आत्मनिर्भर
  • रामनगर–देहरादून नई रेल सेवा को मिली मंजूरी, सांसद अनिल बलूनी ने जताया आभार
  • प्रभारी डीएम वरुणा अग्रवाल ने टिहरी झील में क्षतिग्रस्त फ्लोटिंग हट्स का निरीक्षण कर लिया जायजा, दिए निर्देश
  • संकट में फंसे जीवन को संजीवनी दे रही हेम्स, 144 लोगों के लिए संकटमोचक बनी एम्स की हेली इमरजेन्सी मेडिकल सर्विस
  • एम्स ऋषिकेश ने रचा इतिहास, उत्तराखंड का पहला लीवर ट्रांसप्लांट सफल; अंगदान से तीन लोगों को मिला नया जीवन
  • नेशनल अवार्ड मिलने पर व्यापार मंडल ने वैद्य टेक वल्लभ का भव्य सम्मान
  • जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील जिला प्रशासन, 80 वर्षीय बुजुर्ग रानी महेंद्रु की शिकायत पर डीएम सविन बंसल ने तलब की एटीआर; हरकत में आए विभाग
  • हेमकुंड मार्ग से हटी बर्फ, सेना व सेवादोरों की मेहनत लाई रंग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.