रविवार, फ़रवरी 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तरकाशी : रक्षामंत्री व मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगात, 111 करोड़ 14 लाख की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण एंव शिलान्यास

शेयर करें !
posted on : जनवरी 6, 2022 7:08 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संयुक्त रूप से उत्तरकाशी स्थित जोशियाड़ा ग्राउण्ड में गढ़वाल मण्डल की विजय संकल्प यात्रा के समापन समारोह में जनपद की कुल रूपये 111 करोड़ 14 लाख की धनराशि की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एंव शिलान्यास किया। जिसमें रूपये 47 करोड़ 5 लाख की धनराषि की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं रूपये 64 करोड़ 9 लाख की धनराशि की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खराब मौसम होने के बावजूद भी विशाल जनसमूह की उपस्थिति पर हर्ष व्यक्त करते हुए जनता का आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री  ने अपने सम्बोधन में कहा कि विजय संकल्प यात्रा तभी सफल होगी जब हम सब कदम से कदम मिलाकर चलेगें । उन्होनें कहा कि विजय संकल्प यात्रा कोई निजि यात्रा नहीं है अपितु उत्तराखण्ड की सामूहिक यात्रा है। इस यात्रा का आयोजन राज्य के विकास की गति को ज्यादा तेज बढ़ाने के लिए किया गया है ताकि जनता का आर्शीवद एवं समर्थन हमारी सरकार को मिल सके और हम राज्य के विकास के लिए आगे भी कार्य कर सके। उन्होनें कहा कि हम काम करना चाहते है । उत्तराखण्ड राज्य को आगे ले जाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे मुख्य सेवक के रूप में राज्य की सेवा करने के लिए जितना भी समय मिला है। मैनें अपने समय को जनता के लिए समर्पित किया है। मेरे द्वारा जनहित में लगातार कई फैसले लिए गए। मेरे द्वारा मात्र फैसले ही नहीं लिए गये ब्लकि अधिकांश फैसलों एवं घोषणाओं के शासनादेश भी किए गये व वित्त की स्वीकृति दी गयी ।
उन्होनें कहा कि मेरे द्वारा चाहे आषा कार्यकत्री हों, चाहे भोजन माता हों, चाहे पीआरडी हों, चाहे उपनल कर्मचारी हों, चाहे राज्य आन्दोलनकारी हों या खिलाड़ियों से सम्बन्धित नई खेल नीति का मामला हों हमने सभी के लिए शासनादेष निकाले हैं। उन्होनें कहा कि हमारे द्वारा रिक्त 24 हजार सरकारी पदों को भरने का भी फैसला लिया गया जिसके तहत अधिकांष रिक्त पदों को भरने की कार्यवाही गतिमान है। हमारे द्वारा जन शिकायतों एवं समस्याओं के तेजी से निदान को प्राथामिकता दी गयी व कार्य शीघ्रता से हों इसके लिए सरलीकरण की प्रक्रिया को अपनाया गया, जिसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिष्चित की गयी । उन्होनें कहा कि हमने छात्र-छात्राओं के हित में भी महत्वपूर्ण फैसले लिए। प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन वर्तमान में निशुल्क किए गए हैं। मैनें अपनी पूर्व घोषणा के तहत 10वीं, 12वी, व उच्च षिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं को मुफ्त टेबलेट देने की प्रक्रिया के तहत रूपये 12 हजार की धनराशि डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में डालने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि हम इस लक्ष्य के साथ कार्य कर रहे है कि जब हमारा राज्य 25 वर्ष का होगा तब हमारा राज्य देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य होगा ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं की जिनमें पौराणिक एंव ऐतिहासिक रामलीला मैदान को मिनी स्टेडियम बनाये जाने, मुख्य बाजार काली कमली धर्मशला से गंगोत्री तक गंगा किनारे सुन्दर आस्था पथ का निर्माण किये जाने, तांबाखाणी सुरंग का सौन्दर्यीकरण किये जाने, गाजणा क्षेत्र में मोबाईल नेटवर्क की समस्या को दूर किये जाने व सीमान्त क्षेत्र कमद तक रोडवेज की बस चलाये जाने, मां गंगा के मायके मुखवा-जांगला एवं मुखवा मारकण्डेय तक सड़क निर्माण किये जाने, नेताला स्थित जीएनएम/एएनएम सेन्टर को महिला विकास व महिला उद्यमिता के लिए विकसित किये जाने, बौन गांव स्थित इंजीनियरिंग कालेज के भवन को क्षेत्रवासियों से वार्ता कर सदुपयोग में लाये जाने, धनारी में दिगथौल-पंचाणगांव मोटर मार्ग से राइका भटवाड़ी तक मोटर मार्ग निर्माण किये जाने तथा प्राचीन आस्था केन्द्र  शक्ति एवं विश्वनाथ मन्दिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने की घोषणा शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा देष के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के राज्य में आगमन पर आभार भी व्यक्त किया गया ।
इस अवसर पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि  धामी ने अपनी 6 महीने की कार्यावधि में करिष्माई काम किया है। उन्होंने कहा कि मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि कोई मुख्यमंत्री 6 महीने में इतने कार्य कर सकता है । मुख्यमंत्री श्री धामी ने केवल घोषणाएं ही नहीं की हैं बल्कि उन पर अमल भी किया है। रक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के प्रति हम लोगों के दिल में सम्मान है क्योंकि इस राज्य के सैनिकों ने देष की रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। रक्षा मंत्री ने देश की सरकार की साढ़े सात वर्ष की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर देश का सम्मान बढां है । वर्तमान समय में अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर हमारे देश को केवल गम्भीरता पूर्वक सुना ही नहीं जाता अपितु विष्व द्वारा उस पर अमल भी किया जाता है । उन्होनें कहा कि विजय संकल्प यात्रा इस उद्देश के साथ आयोजित की गयी है कि हम आगे उत्तराखण्ड राज्य के लिए क्या करना चाहते हैं उन्होनें कहा कि हम उत्तराखण्ड राज्य को एक आदर्श राज्य बनना चाहते हैं। यह तभी सम्भव है जब उत्तराखण्ड की जनता का समर्थन एंव आशीर्वाद उत्तराखण्ड राज्य की सरकार को मिलेगा । इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री अजय भटृ, टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित , मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय, मदन कौषिक,ज्योति प्रसाद गैरोला, रमेश चैहान आदि उपस्थित थे
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • SDSU के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में पंचम विज्ञान संचारक सम्मान–2026 का भव्य आयोजन, महिला वैज्ञानिकों के योगदान को मिला राज्य-राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार पहुंचे हरिद्वार, अटल बिहारी वाजपेई राजकीय अतिथि गृह का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
  • उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का शुभारम्भ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण व शिलान्यास
  • जोशीमठ–औली रोपवे को मिलेगी नई तकनीक की सौगात, गोरसों स्लोप तक होगा विस्तार – पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल
  • औली में विंटर कार्निवाल में देशभर के स्कीइंग खिलाड़ियों की चहल पहल
  • कुंभ 2027 से पहले अतिथि गृहों की बदलेगी सूरत, आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों से होंगे सुसज्जित, देहरादून से हरिद्वार तक सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सतत विकास पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, देश-विदेश के विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई: SSC-MTS परीक्षा में हाई-टेक नकल गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
  • बेंगलुरु में We Utsav कार्यक्रम में छाया उत्तराखंड का ऐपण, लोक कलाकार ज्योति जोशी ने किया कला का जीवंत प्रदर्शन
  • स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह गरिमामय रूप से संपन्न
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.